कुल पृष्ठ दर्शन : 175

You are currently viewing संग्रह ‘काव्यार्चन’ लोकार्पित

संग्रह ‘काव्यार्चन’ लोकार्पित

पंजाब।

स्वाभिमान साहित्यिक मंच की ओर से पुस्तक ‘काव्यार्चन’ (संकलन) का लोकार्पण किया गया। इसमें शामिल साहित्यकारों ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का आयोजन मंच अध्यक्ष नरेश कुमार ने किया। अध्यक्षता डॉ. बांका बहादुर अरोड़ा ने की, तो मुख्य मेहमान भूपेंद्र सिंह देव रहे। शुरूआत सोनिया आर्य ‘सब्र’ ने सरस्वती वंदना से की। इसके पश्चात साहित्यकार शंभू प्रसाद भट्ट ‘नेहिल’ ने काव्य पाठ आरंभ करते हुए ‘बसते सबके मन मंदिर में राम’ से सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य मृगेंद्र श्रीवास्तव ‘तन्हा’ ने गीत ‘जोरदार जाड़े का बस अंत आ गया, लो बसंत आ गया’ गा कर बसन्त का स्वागत किया। चंचल जी, दुर्गेश मोहन, संतोष पुरी और राजीव सक्सेना आदि ने भी रचना प्रस्तुत की। डॉ. जसप्रीत कौर ‘प्रीत’ ने ‘सभी का मान सम्मान किया करो’ नज़्म प्रस्तुत की और सभी साहित्यकारों को बधाई दी।सभी रचनाकारों को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
संचालन संस्थापक डॉ. ‘प्रीत’ ने किया।