कुल पृष्ठ दर्शन : 791

You are currently viewing ‘संवेदनाओं का आचमन’ को जयपुर सम्मान २०२४

‘संवेदनाओं का आचमन’ को जयपुर सम्मान २०२४

इंदौर (मप्र)।

शहर के ख्यात लघुकथाकार एवं अभिभाषक विजय सिंह चौहान के लघुकथा संग्रह ‘संवेदनाओं का आचमन’ को प्रतिष्ठित, राष्ट्रीय ‘जयपुर सम्मान- २४ से सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि पर आपको मित्रों ने शुभकामनाएँ दी हैं।

जयपुर साहित्य संगीति के संयोजक अरविंद कुमार संभव’ ने बताया कि, यह सम्मान जयपुर में ६ जनवरी को दिया जाएगा। ज्ञात हो कि, संग्रह को अपना प्रकाशन (भोपाल) ने प्रकाशित व म.प्र. साहित्य अकादमी (भोपाल) ने अनुदानित किया है। उक्त पुस्तक को पहले लघुकथा श्री सम्मान, साहित्य साधक सम्मान आदि मिल चुके हैं। शब्द दान के नवाचार वाले संकल्प से लेखन करने वाले श्री चौहान की लघुकथाओं का मालवी, उड़िया, असमिया व अंग्रेजी आदि में भी अनुवाद प्रकाशित हो रहा है।