कुल पृष्ठ दर्शन : 115

You are currently viewing २ पुस्तक लोकार्पित

२ पुस्तक लोकार्पित

आगरा (उप्र)।

सम्पादक डॉ. कविता सिंह ‘प्रभा’ की पुस्तक ‘दिशाएँ जिंदगी की’ और ‘सुनी है आहट’ का लोकार्पण यूथ हॉस्टल में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह ने किया। आपने कहा कि, नवोदित रचनाकार अपनी रचनाओं के संग्रह को पुस्तक का स्वरूप दें, तो वह अमरत्व प्रदान कर सकती हैं। ‘संस्थान संगम’ पत्रिका के तत्वावधान में इन पुस्तकों के लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. मधु भारद्वाज ने पुस्तकों को साहित्यिक इतिहास की संज्ञा दी। शुभारंभ परमानंद शर्मा की सरस्वती वंदना से हुआ। अशोक अश्रु विद्यासागर ने इनकी समीक्षा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डॉ. राज कुमार रंजन, विशिष्ट अतिथि श्रुति सिन्हा और रजिया बेगम जिया रहे। डॉ. शशि गोयल ने स्वागत किया। संचालन सुशील सरित ने किया। धन्यवाद राजकुमारी चौहान ने दिया।

Leave a Reply