नई दिल्ली।
प्रतिष्ठित ‘रमाकांत स्मृति कहानी पुरस्कार’ ७ दिसंबर को राजधानी के गांधी शांति प्रतिष्ठान में दिए गए। निर्देश निधि, अंजू, आशा पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव ‘चमन’ और गीताश्री को इससे पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार समिति के संयोजक महेश दर्पण के अनुसार चयन महेश कटारे, प्रदीप पंत, देवेंद्र राज अंकुर, केवल गोस्वामी एवं अनवर जमाल ने किया।
प्रारम्भ में विश्वनाथ त्रिपाठी, केवल गोस्वामी और सुभाष सेतिया के सन्देश पढ़े गए। फिर सम्मानित कहानियों के संग्रहों ‘कथाशब्द में समय’ और ‘नए रंग’ का लोकार्पण मान्य लेखकों ने किया।
इस अवसर पर पंकज बिष्ट,
रामशरण जोशी, योगेन्द्र दत्त शर्मा, सुभाष नीरव, कल्पना मनोरमा, राधेश्याम तिवारी और वरिष्ठ रंगकर्मी अंकुर जी आदि लेखक मौजूद रहे।