कुल पृष्ठ दर्शन : 5

जन्मदिन पर कराया कवि सम्मेलन

मुम्बई (महाराष्ट्र)।

अखिल भारतीय काव्य मंच मुम्बई के सौजन्य से कवयित्री-लेखिका डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आभासी कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता मुम्बई के वरिष्ठ कवि और शिक्षक – प्रो. अंजनी द्विवेदी ‘अनमोल’ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मंजू लोढ़ा स्वयं उपस्थित रहीं।
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि शिक्षिका राधा गुप्ता, अभियंता स्वाति शर्मा और मुम्बई से कवयित्री-उद्घोषक खुशी झा-प्रज्ञा झा और रूबी सिंह रहे। शुभारंभ खुशी झा ने माँ सरस्वती की वाणी वंदना से किया। इसके बाद स्वाति शर्मा ने आकर्षक रचना पाठ करते हुए शुभकामनाएं दीं। राधा गुप्ता ने प्रभावशाली कविता सुनाई। खुशी झा ने भी काव्य पाठ किया। प्रज्ञा झा और रूबी सिंह ने अपनी रचनाएँ सुनाकर सभी का मन मोह लिया। विकास मिश्र सागर ने भी मुक्तक का पाठ किया। डॉ. मंजू ने आत्मीयता के साथ अपनी कविता प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने सराहा।

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्रो. ‘अनमोल’ ने आयोजन को सफल बताकर सभी को शुभकामनाएं दीं। संचालन विकास मिश्र ने किया।