कुल पृष्ठ दर्शन : 5

देवसरे बाल साहित्य पुरस्कार:प्रविष्टि हेतु अंतिम मौका १५ नवंबर

नोएडा (उप्र)।

हिंदी बाल साहित्य में अग्रणीय देवसरे बाल साहित्य पुरस्कार (७५ हजार ₹) में सहभागिता के लिए प्रविष्टि (ऑफलाइन) सम्मिलित करने की अंतिम तारीख १५ नवंबर है।
न्यास से प्रदत्त जानकारी अनुसार यदि प्रविष्टि पहले ही सम्मिलित कर दी है तो अब कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं है। प्रविष्टि को विधिवत रूप से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन जमा करने पर ही मान्य माना जाएगा।
सबसे पहले लिंक (https://bit.ly/baals ahitya_puraskaar) का उपयोग करके प्रविष्टि के बारे में आवश्यक जानकारी ऑनलाइन जमा करनी (पुस्तक/पाण्डुलिपि नहीं) होगी। इसके बाद मांगी गई जानकारी के साथ प्रविष्टि (पुस्तक/पाण्डुलिपि की ४ प्रतियां) डाक द्वारा भेजनी होंगी।