कुल पृष्ठ दर्शन : 3

वार्षिक समारोह में साहित्यकार और पत्रकार सम्मानित

कुशी नगर (उप्र)।

निराला शब्द संवाद मंच (पडरौना कुशीनगर) और हिन्दी साहित्य भारती गोरक्ष प्रान्त (गोरखपुर) के संयुक्त तत्वावधान में उदित नारायण इण्टरमीडिएट कालेज के सभागार में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इसमें देश-विदेश के साहित्यकार और पत्रकार सम्मानित किए गए, वहीं साहित्य भारती गोरक्ष प्रान्त गोरखपुर के पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ आतिथ्य दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रों से माँ वीणा वादिनी के चित्रों पर पुष्पार्जन से हुआ। गणेश वंदना सुप्रसिद्ध गायिका अनिता मिश्रा, सरस्वती वंदना डॉ. गीता पांडे एवं स्वागत गीत राधा मधु द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंच के संरक्षक डॉ. सुधाकर तिवारी, अध्यक्ष डॉ. दस्तावेज़ी ओम, मदन मोहन पांडे, डॉ. संजय मिश्रा, ब्रजेश कुमार त्रिपली, भूपेन्द्र राय गंवार राणा प्रताप सिंह ने स्वागत किया। भारती के प्रदेश महासचिव डॉ. अमर नाथ द्विवेदी ने सम्बोधन में साहित्य साधना को समाज सेवा का अंग बताया।

बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर डॉ. गौरव तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना की। भारती के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद वाजपेयी ने वर्तमान परिवेश में हिन्दी, हिन्दू, हिन्दुस्थान की अवधारणा और हिन्दी को राष्ट्रभाषा गौरव हेतु सतत प्रयास पर बल दिया। मुख्य अतिथि जयप्रकाश विवि छपरा के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. वैद्यनाथ मिश्र ने मातृभाषा के बढ़ावा देने पर बल दिया।