कुल पृष्ठ दर्शन : 83

सुकून भरी जिन्दगी

ममता सिंह ‘विशिष्ट’
धनबाद (झारखंड)
***************************************

जिन्दगी सुकून की,
हँस के तू गुजार ले
कल का भरोसा नहीं,
आज इसे तू संवार ले।

चाहे जीवन हो काँटों भरी,
काँटों से राह निकाल ले
अंधेरे में जुगनू चमकता है,
तू भी उससे कुछ सीख ले।

जितना ज्यादा सोना घिसे,
जेवर का रुप निकाल ले
कमल तो कीचड़ में खिले,
कीचड़ से कमल निकाल ले।

तेरी राह में अड़चनें आएंगी ही,
इस अड़चनों को दूर भगा ले
कुछ तो सीख चींटियों से,
आगे बढ़ने की कतार लगा ले

किसी के हँसने का फिक्र न कर,
अपने लक्ष्य पर तू तो ध्यान दे
ये जीवन यूँ ही आसान नहीं,
अच्छे कर्म से आसान कर ले।

खुद से ही तू उम्मीद रख,
दिया उम्मीद का तू जला ले 
व्यवहार अपना ठीक रख,
औरों को भी तू सम्मान दे।

जीवों से तू प्रेम कर ले,
ईर्ष्या-द्वेष तू छोड़ दे
सत्य की राह पर चल,
असत्य बोली छोड़ दे

जो आज तूने कर्म किया,
कल उसका हिसाब होगा
अच्छी-बुरी सभी बातों का,
अनुमान लगाना छोड़ दे।

दीन-दुखियों की तू मदद कर,
ना ही किसी से उधार ले।
संघर्ष की जंग तू जीत लेगा,
ना हारने को तू विराम दे॥