कुल पृष्ठ दर्शन : 1

बुज़ुर्गों का सम्मान, परिवार का अभिमान

नीलम प्रभा सिन्हा
धनबाद (झारखंड)
***************************************

मेरे घर की पहचान यही निराली,
बुज़ुर्गों को देते सम्मान, दिल से और श्रद्धा से भारी
छोटे हों या बड़े, सभी मिलकर देते सम्मान,
सबको मिलता है दिल से आशीर्वाद महान।

“खुश रहो, प्रसन्न रहो,
सदा मिलकर रहो,”
यही सिखाते हैं वे हर क्षण
अपने संस्कारों का देते हैं ज्ञान।

हम चलते हैं पग-पग पर उनके संस्कार लिए,
वे बरगद की छाया की तरह होते हैं
हम महसूस करते हैं हर पल उनकी छाया,
उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख की माया।

बुज़ुर्गों की सेवा ही सच्ची सेवा होती है,
उनकी मुस्कुराहट में धर्म-कर्म की भावना होती है
उनकी सेवा से ही मिलती है प्रेरणा,
जीवन में आगे बढ़ने की नई चेतना।

आज जहाँ हम खड़े हैं, उनकी दुआओं से ही,
हम बड़े हुए, जीवन में आई खुशी
जिस परिवार में बुज़ुर्गों की हँसी गूँजती है,
उस आँगन में उदासी कभी नहीं छाती है।

बुज़ुर्गों का सम्मान हो जहाँ,
उस परिवार में खुशहाली बनी रहे सदा।
प्रेम, संस्कार और आशीर्वाद का दीप जले,
हर पीढ़ी में सम्मान की परंपरा चले॥