राममय काव्य गोष्ठी में किया सम्मान

इन्दौर (मप्र)। स्थानीय दीपड्रीम फिल्म्स सभागार में संस्था ‘वातायन’ की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रभु राम पर सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति दी गई।वातायन के सचिव स्वदेश राजोरिया ने बताया कि,संस्थाध्यक्ष सूर्यनारायण आचार्य ने आयोजन की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि शहर की लेखिका सपना साहू ‘स्वप्निल’ और सपना यादव व दीपेंद्र … Read more

पं. विद्यानिवास मिश्र सम्मान कवि प्रो. अनंत को मिलेगा

hindi-bhashaa

वाराणसी (उप्र)। विद्याश्री न्यास की तरफ से २०२४ के वार्षिक सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष का पं. विद्यानिवास मिश्र स्मृति सम्मान प्रो. अनंत मिश्र को उनकी काव्यकृति ‘निरुत्तर है कविता’ के लिए दिया जाएगा ।न्यास के सचिव डॉ. दयानिधि मिश्र ने बताया कि, अन्य सम्मानों के लिए डॉ. कमलेश राय, मंगल … Read more

कृतियों की आय दिव्यांग बच्चों को भेंट

hindi-bhashaa

इन्दौर (मप्र)। श्री म.भा. हिन्दी साहित्य समिति के प्रबंधकारिणी सदस्य एवं हिन्दी परिवार के उपाध्यक्ष वरिष्ठ हास्य व्यंग्य कवि प्रदीप ‘नवीन’ की सद्य प्रकाशित २ कृतियों ‘टांग उसने क्यों अड़ा ई’ एवं ‘स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगनाएं’ का लोकार्पण कार्यक्रम हाल ही में हुआ। दोनों कृतियों की पाठकों ने ६५०० ₹ की कृतियाँ क्रय की। इसी … Read more

‘बाल साहित्य विभूषण’ से डॉ. विकास दवे सम्मानित

नाथद्वारा (राजस्थान)। साहित्य मण्डल नाथद्वारा द्वारा राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डॉ. विकास दवे को ‘बाल साहित्य विभूषण’ सम्मान दिया गया है। यह पूरा आयोजन श्याम देवपुरा के कुशल योजकत्व में हुआ।       इस समारोह में देशभर के १०० से अधिक बाल साहित्यकारों की उपस्थिति वातावरण को ऊर्जस्वित बनाती रही। स्थानीय साहित्य समाज की उपस्थिति में यह समारोह … Read more

ग़ज़ल संग्रह ‘हम लिखें ज़िन्दगी ज़िन्दगी’ लोकार्पित

hindi-bhashaa

पुणे (महाराष्ट्र)। ग़ज़लकार सुभाष पाठक ‘ज़िया’ के तीसरे ग़ज़ल संग्रह ‘हम लिखें ज़िन्दगी ज़िन्दगी’ का लोकार्पण पुणे में हिन्दी आन्दोलन परिवार की ओर से हुआ। पुस्तक विमोचन के लिए प्रसिद्ध सिने संगीतकार डॉ. अश्वनी कुमार, परिवार के अध्यक्ष संजय भारद्वाज एवं व गणमान्य साहित्यकारगण उपस्थित हुए। आपने इसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।

बाल कविता संकलन:रचनाएँ १५ जनवरी तक भी स्वीकार्य

hindi-bhashaa

गाजियाबाद (उप्र)। निःशुल्क बाल कविता संकलन के लिए रचनाएँ अब १५ जनवरी तक भी स्वीकार्य की जाएंगी। यह नाम, शहर के नाम तथा स्वयं की तस्वीर के साथ सम्पादक के नम्बर पर वाट्स एप्प करना होंगी। सम्पादक सन्ध्या गोयल ‘सुगम्या’ (७२१७८३५२५७) ने बताया कि, हमारे पास कुछ महापुरुषों पर अनेक रचनाएँ आई हैं। अतः हमें … Read more

काशी में २१ जनवरी को `श्रीराममय एक शाम’ संग कवि सम्मेलन

hindi-bhashaa

अयोध्या (उप्र)। श्रीराम जन्मभूमि में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर सर्वदलीय गौ रक्षा मंच एवं काशी सेवा समिति द्वारा २१ जनवरी को ‘श्रीराममय एक शाम’ कार्यक्रम संग कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर हिन्दी साहित्य शिरोमणि व विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान एवं अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि विक्रमशिला हिन्दी … Read more

साहित्य की छाँव प्रदान किया करते थे डॉ. शंकरदयाल

hindi-bhashaa

पटना (बिहार)। मैंने तुम्हें देखा था, अभी यहीं ठहाकों के बीच, पर अचानक कहाँ गुम हो गये तुम। डॉ. शंकर दयाल सिंह राजनीति की धूप में अपना जीवन बिताते हुए भी साहित्यकारों, कवियों, कलाकारों के लिए साहित्य की छाँव प्रदान किया करते थे।कदमकुआँ स्थित बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में संस्था ‘साहित्यकुंज’ द्वारा आयोजित डॉ. शंकरदयाल … Read more

‘बदलते परिवेश में हिन्दी ग़ज़ल’ लोकार्पित

hindi-bhashaa

मुजफ्फरपुर (उप्र)। जीरोमाईल स्थित आँच साहित्यिक पत्रिका के कार्यालय में मंच साहित्यगाथा के अंतर्गत डॉ. भावना की तीसरी आलोचना पुस्तक ‘बदलते परिवेश में हिन्दी ग़ज़ल’ का लोकार्पण हुआ। शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा हेमा सिंह द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई।इस अवसर पर डॉ. भावना ने आगत अतिथियों का अभिनंदन करते हुए पुस्तक के बारे में … Read more

इतिहास में अपनी भूमिका दर्ज करता पश्चिम बंगाल का राष्ट्रीय लघुकथा उत्सव

hindi-bhashaa

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। यूँ तो भले बंगाल की राजधानी कलकत्ता है, लेकिन साहित्य, संस्कृति की गंगा का प्रवाह यहाँ सालभर होता रहता है। दिसम्बर का महीना पूरे उफ़ान पर होता है, इसीलिए तो इसे पूरे देश की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव प्राप्त है। उसी उफ़ान में इस साल पहली बार पश्चिम बंगाल के सूचना … Read more