इन्हें मत काटो…

हरिहर सिंह चौहानइन्दौर (मध्यप्रदेश )************************************ यह छोटी-छोटी क्यारियाँ,पौधों की यह वाटिकालगती है बहुत प्यारी,यह पौधे आज छोटे जरूर हैंपर कल यह पेड़ बनेंगे,पेड़ बन कर खूब तनेंगेहवा में झूमेंगे, नाचेंगे गीत- गुंजन करेंगे,इन पेड़ों को बड़ा होने दोमानव इन्हें मत काटो। तुम्हारी कुल्हाड़ी मूक पेड़, पौधों पर क्यों चलती है ?यह हमारे जीवन के लिए … Read more

नया सवेरा

डॉ. सुनीता श्रीवास्तवइंदौर (मध्यप्रदेश)*************************************** सुनहरी किरणों का आलोक,हर दिशा में फैला सजीवउठो जागो नया सवेरा,लाया नई उमंग, नया प्रतीक। कलियों ने ओढ़ी चुनर हरी,पंछी गाएं नयी तानहरियाली से सजी धरती,जीवन में है नयी जान। नदी का कल-कल संगीत,झरने की धारा का गानप्रकृति का यह सुंदर दृश्य,दिल में भर दे अरमान। हर दिन है नयी उम्मीद,हर … Read more

अजीब काल है

संजय सिंह ‘चन्दन’धनबाद (झारखंड )******************************** हे सूर्यदेव आप भरे ताप से मालामाल हैं,बिन पानी की धरती मैया दिखा रही अकाल हैमेघनाथ डर भागे हैं, गर्जन-वर्षा को तरसे अजीब काल हैहे महाकाल ये आपका कौन- सा नया मायाजाल है ?पानी-बिजली की किल्लत से मचा हाहा-कार है,अंतिम चरण के मतदान की दलगत जय-जयकार हैघूँट पसीने के पी-पीकर … Read more

तस्वीर

डॉ. बालकृष्ण महाजननागपुर ( महाराष्ट्र)*********************************** आज,हर नेता की तस्वीरहमें अलग हो,दिखने लगी है।कल तक-जो नदारद हुए थे,चुनावी माहौल मेंचुस्त, तंदुरुस्तदिखने लगे हैं। हम चाहते हैं कि-प्रतिवर्ष चुनाव होते रहें।और,नेताजी की तस्वीरहमें और लुभाने लगे॥ परिचय- नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी डॉ. बालकृष्ण रामभाऊ महाजन की जन्म तारीख १० अक्टूबर १९६१ और जन्म स्थान नागपुर है। आप वर्तमान में … Read more

आँखें बताती

संजय वर्मा ‘दृष्टि’ मनावर(मध्यप्रदेश)**************************************** ज़िन्दगी हँसाती कभी रुलाती,ये बात जब आँखें हमें बतातीदिल कहीं कभी खो जाता,यादों की गलियों मेंजगह तो वहीं। शहरों के चेहरे बदल जाते,मुखौटे के पते पूछे किससे ?कुछ याद रहते कुछ चले जाते,निहारने से क्या फिजाएंफिर से आएंगी ?मौसम की नजाकत हैमौसम पर आएंगी। यूँ नज़रों का भटकाव,मन को आस का पंछी … Read more

‘मत’ से करो फैसला

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* हे पुत्रों अपनी माँ भारती का, ध्यान से पढ़ना खत,हम और तुम दोनों खुश रहें, दो अपना विचार मत। तुम्हारे उचित फैसले से मुझे मिल जाएगी शांति,वरना मैं लहूलुहान रहूँगी, जब बढ़ जाएगी क्रांति। हे भारती वीरों तुम विद्वान हो, हमारा दर्द समझना,वरना बहुत पछताओगे, सदा दुखित होके ही रहना। मेरे … Read more

हे भारत माँ

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************** हे भारत माँ उच्चारित नाममैं नत मस्तक करती प्रणाम, पुरूष पुरातन नवल शिष्टसैनिक शोभित कर्तव्य-निष्ठआराधित पूजित श्री ललाममैं नत मस्तक करती प्रणाम। हिम-मुकुट सुशोभित तेज़ धारगल पहने गंगा-जमुन हार,है यहीं बसा साकेत धाममैं नत मस्तक करती प्रणाम। रवि-शशि बरसाते नवल नेहपशु-जीवी कृषि-प्रधान गेह, सुने देव आरती सुबह-शाममैं नत मस्तक करती प्रणाम। यह … Read more

बचपन की लाइब्रेरी

रश्मि लहरलखनऊ (उत्तर प्रदेश)************************************************** आज यकायक हवा के सुरम्य झोंके के साथ,चुपके से झाँकी वह बचपन की लाइब्रेरी, मेरे सपने की प्रहरीकिताबों की मीठी-सी लहरी। मैं पढ़ती थी जहाँ,प्रेमचंद, शरतचंदऔर शिवानी को…,माथे पर हाथ रख सोचा करती थीजीवन की रवानी को! आज हाथ में लेकर बैठी हूँअपनी पुस्तक…,अपने किरदारतो याद आईं वो पुरानीअसंख्य किताबें बार-बार। वह पक्षियों की कलरव … Read more

आम का मौसम

डॉ. श्राबनी चक्रवर्तीबिलासपुर (छतीसगढ़)************************************************* भीषण गर्मी कर रही हलकान,आग बरस रहा शहर, गाँव, खेत-खलिहानपानी के लिए मची है त्राहि- त्राहि,छायादार वृक्ष लगाए हर नर- नारी। ऐसे में जब पीला-पीला,आए स्वादिष्ट आम रसीलाकर दे मौसम रंगीला, स्वाद सजीला,तर दे पिपासा आमरस गीला। लंगड़ा, दशहरी, बेगमफल्ली,हिमसागर, हापुस, अलफांसोतोतापुरी, चौसा, केसर, नीलमऔर भी न जाने कितने प्रकार हैं। … Read more

जमाना आजकल

डॉ. प्रताप मोहन ‘भारतीय’सोलन(हिमाचल प्रदेश)***************************************************** जमाना जैसा था कल,वैसा आज हैकभी नहीं बदलेगा,शायद हमसे नाराज है। जमाना हमसे,मिलकर बनता हैजब हम सुधरेंगे,तो जमाना बदलता है। जमाने को दोष मत दीजिए,झाँकिए अपने गिरेबान मेंसब-कुछ पता लग जाएगा,देखकर अपने गिरेबान में। जमाने को किसी की,परवाह नहीं हैयह बात सौ प्रतिशत,सही है। अगर बदलना चाहते हो जमाने को,तो … Read more