संस्कृति मंत्रालय ने उड़ाई राजभाषा नीति की धज्जियाँ

मुम्बई (महाराष्ट्र)। हम बात करते हैं भाषा-संस्कृति की लेकिन,संस्कृति मंत्रालय भी राजभाषा नीति की धज्जियाँ उड़ाता है। आजादी का अमृत महोत्सव गुलामी की भाषा में मनाता है। न किसी को दिखता-समझता,न कोई समझाता है। भाषायी विकल्प सिर्फ नाम लिखने,फार्म भरने और निर्देश के माध्यम के लिए हैं।(सौजन्य:वैश्विक हिंदी सम्मेलन,मुंबई)

अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन १४ अगस्त को

ऑस्ट्रेलिया। भारतीय स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर १४ अगस्त की शाम साढ़े ७ बजे विश्व हिंदी सचिवालय (मॉरीशस),हिन्दी विभाग,त्रिपुरा विश्वविद्यालय(त्रिपुरा,भारत) एवं न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन और सृजन ऑस्ट्रेलिया (अंतरराष्ट्रीय ई-पत्रिका) के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा। पत्रिका के प्रधान सम्पादक डॉ. शैलेश शुक्ला ने बताया कि, अध्यक्षता प्रो. श्रीप्रकाश … Read more

प्रेम के ताने-बाने में गुथी कहानियों का गुलदस्ता है ‘नदी-सी तुम’

विमोचन-चर्चा….. इंदौर(मप्र)। मेरे प्रथम कहानी संग्रह ‘नदी-सी तुम’ में २३ कहानियां हैं,जो रोचक और मार्मिक है। बचपन से ही मुझे पढ़ने का शौक रहा है। इसी शौक ने मुझे लेखन के लिए प्रेरित किया। मेरी कहानी का केन्द्र बिंदु प्रेम है। प्रेम एक व्यापक शब्द है,जिसमें आशा, निराशा,संवेदना,विश्वास,प्रतीक्षा सभी कुछ है। इसी को आधार बनाकर … Read more

प्रेमचंद की रचनाओं के केन्द्र में स्वराज,स्वदेशी, स्वशासन-प्रो. शुक्ल

वर्धा (महाराष्ट्र)। प्रेमचंद अपने वैचारिक लेखन में स्वराज,स्वदेशी,स्वशासन, स्वाधीनता की बात करते हैं। राष्ट्र और समाज की स्वतंत्रता के सिपाही के रूप में अभी प्रेमचंद को विस्तार से देखा जाना जरूरी है। प्रेमचंद का नवजागरण भारतीय दृष्टि से ओतप्रोत है। कलम बंद नहीं होगी,नाम बदल होगी प्रेमचंद का यह संकल्प राजनीतिक और मानसिक पराधीनता से … Read more

साहित्यिक संस्था द्वारा २१ पौधे भेंट

इंदौर (मप्र)। प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए अपने कर्त्तव्यों का पालन करने की दिशा में साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था ‘नई क़लम’ द्वारा श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सांस्कृतिक संगठन इंदौर द्वारा संरक्षित महर्षि गौतम उद्यान को २१ पौधे भेंट किए गए। संस्था की ओर से कवि जितेन्द्र राज,कवि विनोद सोनगीर व ग़ज़लकार आतिश … Read more

गुरु पूर्णिमा पर हुआ विशेष काव्य सम्मेलन

सरगुजा(छग)। गुरुपूर्णिमा की संध्या पर कलम की सुगंध छंदशाला परिवार द्वारा आनलाइन काव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता संस्थापक संजय कौशिक ‘विज्ञात’ ने की। मुख्य अतिथि बाबूलाल शर्मा ‘विज्ञ’ और विशिष्ट अतिथि सीमा अवस्थी रही।मंच संचालन अर्चना पाठक निरन्तर और इन्द्राणी साहू साँची ने किया। पूनम दुबे ‘वीणा’ ने कोकिला कंठ से माँ वीणा पाणि … Read more

राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी ३१ जुलाई को

दिल्ली। दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा शनिवार ३१ जुलाई की शाम ४ बजे राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी का आयोजन गूगल मीट पर किया जा रहा है। इसका विषय ‘हिंदी के विकास में सरकारी संस्थानों का योगदान’ है। सम्मेलन के उपाध्यक्ष डॉ. रवि शर्मा ‘मधुप’ नें बताया कि,अध्यक्षता डॉ राम शरण गौड़, (अध्यक्ष, दिल्ली पब्लिक लायब्रेरी बोर्ड)करेंगे। मुख्य … Read more

लघुकथा को अपनी प्रकृति व शिल्प से बाहर नहीं निकलना चाहिए-प्रो. खरे

मंडला(मप्र)। लघुकथा की विशेषता यही होती है कि वह लघु होते हुए भी तीक्ष्ण व प्रभावशाली होती है। लघुकथा जितनी सधी व कसी हुई होगी,उतनी ही अधिक सफल होगी। लघुकथा को भी इतना विस्तार नहीं देना चाहिए कि वह अपनी प्रकृति व शिल्प के ही बाहर निकल जाए।यह बात भारतीय युवा साहित्यकार परिषद के तत्वावधान … Read more

२०० घंटे से भी ज्यादा के विश्व कीर्तिमान कवि सम्मेलन

कोटा (राजस्थान)। २०० घंटे से भी ज्यादा के विश्व कीर्तिमान कवि सम्मेलन में कोटा से कवि चौपाल के अध्यक्ष कपिल खंडेलवाल ‘कलश’ ने भी भाग लिया और संचालन भी किया। ‘कलश’ ने कान्हा, देशभक्ति,जनजागृति से ओत-प्रोत मुक्तक व क्षणिकाएं प्रस्तुत कर खूब वाह-वाही बटोरी। यह सम्मेलन ११ जुलाई से १९ जुलाई तक लगातार चला। संस्था … Read more

कोरोना’ काल में रची ३ पुस्तकें

हिसार (हरियाणा)। डॉ. सत्यवान सौरभ व प्रियंका सौरभ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। ‘कोरोना’ काल की कैद ने उन्हें लेखन के लिए प्रेरित किया, जिसमें पत्नी प्रियंका तथा परिजनाें का बहुमुखी योगदान रहा। दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’,व्यंग्य ‘आंध्या की माख़ी राम उड़ावै’ और निबंध ‘नए पंख’ डॉ. सौरभ एवं प्रियंका सौरभ की कोरोना … Read more