शोध, अनुवाद और अंतरभाषिक संवाद को बढ़ावा देना आवश्यक

hindi-bhashaa

चेन्नई। शास्त्रीय साहित्य को केवल अतीत की धरोहर मानकर संग्रहालय में रखने के बजाय उसे वर्तमान जीवन और समकालीन चिंतन से जोड़ना होगा। इसके लिए शोध, अनुवाद और अंतरभाषिक संवाद को बढ़ावा देना आवश्यक है।   केंद्रीय हिंदी निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय, उच्चतर शिक्षा विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली, मद्रास विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग एवं पूर्व छात्र … Read more

आगरा में मनाया भारतीय कविता दिवस

hindi-bhashaa

आगरा। आरबीएस कॉलेज हिंदी विभाग एवं नगर की गतिमान संस्था साहित्य संगीत संगम के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय भारतीय कविता दिवस का आयोजन कॉलेज के हिंदी विभाग सभागार में किया गया। शुभारंभ प्रो. आँशवना सक्सेना ने सरस्वती वंदना से किया।          आयोजन में अतिथियों का स्वागत सुधीर शर्मा व चंद्रशेखर शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता … Read more

माँ भवानी

कुमारी ऋतंभरामुजफ्फरपुर (बिहार)*************************************** माँ की कृपा के रंग (नवरात्रि विशेष)… ज़िन्दगी वीरान है, खुशियाँ भी कहीं गुम हैं,दिन भी हर पल दर्द से भरा हैरातों की चाँदनी भी कहीं गुम है,माँ भवानी अब तो दर्शन दे दो मुझको। अपना सहारा देकर धन्य कर दो मुझको,माँ भवानी तुम बस मुझको अपना आशीष दे दोखुशियों से भर … Read more

आराधना केवल दीप जलाना नहीं

बबिता कुमावतसीकर (राजस्थान)************************************* माँ की कृपा के रंग (नवरात्रि विशेष)… माँ की कृपा के रंगकेवल मंदिरों में नहीं मिलते,वे उस विश्वास में उतरते हैंजो टूटकर भी बिखरता नहीं। कभी दुर्गा बनकर साहस जगाते हैं,कभी लक्ष्मी बनकर संतोष सिखाते हैंकभी सरस्वती बनकर,अज्ञान के अँधेरों में विवेक का दीप जलाते हैं। माँ की आराधना केवल दीप जलाना … Read more

निर्मल वर्मा की कहानियों की याद दिलाता है ‘रेत के घरौंदे’ का कथानक

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र)। मीनाधर पाठक की कहानी ‘रेत के घरौंदे’ का कथानक निर्मल वर्मा की कहानियों की याद दिलाता है। जहाँ वर्तमान की एक छोटी-सी खिड़की अतीत के दरवाज़े खोलती है। इनकी कहानी में भी अतीत पानी की लहरों पर चलकर आता है और इन्हीं से अपनी कहानी सुनाकर ख़त्म भी करता है। कहानी में दिये … Read more

जीवन के इन चार दिनों में..

नीलम प्रभा सिन्हाधनबाद (झारखंड)****************************** जीवन के इन चार दिनों में,करता चल शुभ कर्मकर्म ही जीवन का आधार है,कर्म से बनता भूत, भविष्य और वर्तमान। जीवन सफल करना है तो,अच्छे और आदर्श कर्म करोऐसे कर्म करो कि सबको,सुख मिले और आनंद मिले। बुद्धि और विवेक से कर्म करें,मानव जीवन अनमोल हैकर्म करने का अधिकार मिला है,यही … Read more

दिया अलग ही रूप-रंग

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश)************************************** नाना पाटेकर का नाम सदा ही अभिनय में चोखा है,विविध आयाम हैं, खुली हवा का महकता झरोखा है। मुँहफट इंसान अपनी भूमिकाओंं में भी मिसाल रहा,नाना पाटेकर जी, तुम्हारा नित कमाल भरा काम रहा। दमन, प्रतिघात, परिन्दा, अग्निसाक्षी और क्रांतिवीर,जय हो, जय हो, जय हो, हे! तिरंगा के परमवीर। तुमने अभिनय … Read more

जिनसे है अस्तित्व हमारा

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************* पितृपक्ष का दिन अंतिम यहतर्पण-श्राद्ध की बेला का,मौन प्रार्थना करने बैठेपूर्वज अपने प्रिय जन का। जिनके त्याग-सिक्त जीवन सेअंतर्मन का दीप जलाया,जिनके श्रम, संस्कार, स्नेह सेहमने अपना आज बनाया। जीवन-पथ को दिशा मिलीउनके प्रति ऋण-बद्ध रहें हम,जिनसे है अस्तित्व हमाराउनको शत-शत नमन करें हम। रूखा-सूखा जो कुछ भी हैअर्पण करते आज आपको,मिले … Read more

डॉली डबराल कृत ‘अर्पण का तर्पण’ लोकार्पित

hindi-bhashaa

देहरादून (उत्तराखंड)। साहित्य और संवेदना से भरे एक आयोजन में डॉली डबराल कृत पुस्तक ‘अर्पण का तर्पण’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ‘अर्पण का तर्पण’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि मानवीय भावनाओं, रिश्तों, संघर्षों और जीवन के विविध अनुभवों का सशक्त दस्तावेज … Read more

संवेदना हीन समाज

कुमारी ऋतंभरामुजफ्फरपुर (बिहार)**************************************** मन कभी-कभी अधीर हो जाता है। व्याकुलता की सारी हदें पार कर जाता है। भाव-विभोरन  होकर मन एकदम अकेला, तन्हा और बेरूखा-सा हो जाता है। तब सारी कटी-कड़वी बातें याद आती हैं — कैसे, किसने अपमानित किया, सताया, किस तरह से तोड़ा, अकेला और तन्हा छोड़ दिया।    आजकल या कहें तो पिछले … Read more