प्रथम विजेता बने डॉ. विद्या ‘सौम्य’ एवं डॉ. राम कुमार झा ‘निकुंज’

 स्पर्धा:द्वितीय स्थान पाया ललित गर्ग तथा संजय वासनिक ने.. इंदौर (मप्र)। हिन्दी के सम्मान एवं लोकप्रियता के अभियान के अंतर्गत हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा इस बार ११० वीं स्पर्धा का आयोजन किया गया। ‘आजादी… और आज हम’ (१५ अगस्त विशेष) विषय पर हुए इस कड़े मुकाबले में गद्य में प्रथम स्थान डॉ. विद्या ‘सौम्य’ … Read more

है हिमालय की चेतावनी

अजय जैन ‘विकल्प’इंदौर (मध्यप्रदेश)************************************* नेपाल बाढ़ विशेष… पहाड़ों ने आज एक भाषा बोली है,बर्फ पिघली तो धरती भी डोली है। ‘त्रिशूली’ के पानी ने जब रुख मोड़ा है,भारत की सरहद तक भी नाता जोड़ा है। लाशें बहकर आईं दूर देश से,दर्द का रिश्ता बंधा है परिवेश से। सीमाएं होती हैं नक्शों की लकीरें,पर नहीं मानते … Read more

काले कानूनों से कब मिलेगी पूरी मुक्ति ?

डॉ. शैलेश शुक्लालखनऊ (उत्तरप्रदेश)*********************************** अंग्रेज चले गए, भारत स्वतंत्र हो गया, लेकिन औपनिवेशिक दौर के अनेक कानून आज भी किसी न किसी रूप में मौजूद हैं। १५ अगस्त १९४७ को भारत ने राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्त की, पर स्वतंत्रता के बाद अनेक पुराने कानून जारी रहे और समय-समय पर उनमें संशोधन हुए। समस्या तब पैदा होती … Read more

कलाई पर सजा प्यार-विश्वास

ममता सिंहधनबाद (झारखंड)******************************** कलाई पर सजा प्यारा विश्वास,भाई-बहन के मिलन की आस। रक्षाबंधन है प्यार का बंधन,साथ हो इनका जीवन भर। बहन-भाई का हो अभिनंदन,सुख-दु:ख की सीमा नहीं बंधन। भाई समझे बहना का दु:ख,मिल-जुल बांटे सब सुख-दु:ख। बहना की राह ताकते भाई,मेरी प्यारी बहना कब आए ? बहना भी राखी का फर्ज निभाए,सब काम-धाम छोड़ … Read more

प्राकृतिक असंतुलन है ज्यादा बादल फटने की वजह

पद्मा अग्रवालबैंगलोर (कर्नाटक)****************************** जब किसी इलाके में एक निश्चित अवधि में अधिक बारिश होती है, तो उसे बादल फटना कहते हैं।       आईएमडी के अनुसार यदि २० या ३० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में १०० मिलीमीटर बारिश होती है तो उसे बादल फटने की घटना कहा जाता है। उत्तराखंड में बादल फटना एक बेहद खतरनाक और … Read more

राखी सरहद के वीरों के नाम

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************** सरहद के प्रहरी तुम भाई,भारत के अभिमान हो तुमबहनों के तुम बड़े लाड़ले,माँ भारती की शान हो तुम। राखी के पावन दिन भाई,बहना तुमको याद करेरहो जहाँ भी रहो सलामत,केवल बस यह ध्यान करे। जब आओगे तुम घर छुट्टी,राखी तुमको बाँधूँगीरोली अक्षत थाल सजा कर,विजय तिलक मैं साजूँगी। बर्फीली चोटी हो या … Read more

भाई-बहन का प्यार अनोखा

राजू महतो ‘राजूराज झारखण्डी’धनबाद (झारखण्ड) ***************************************** रिश्तों का रक्षा-बंधन  (रक्षाबंधन विशेष)… भाई-बहन का रिश्ता है अनोखा,दुनिया का सबसे सुंदर झरोखालेन-देन का नहीं है कोई हिसाब,इनमें ही बसता है प्यार बेहिसाब। इनके बीच होती कभी नोक-झोंक,तो कभी होती मीठी तकरारमत समझो इसको तुम बेकार,सचमुच इसमें बसता सच्चा प्यार। भाई की कलाई और बहन की राखी,जैसे सफ़र में … Read more

रक्षाबंधन-प्रेम की अबूझ पहेली

नीलम प्रभा सिन्हाधनबाद (झारखंड)******************************** रिश्तों का रक्षा-बंधन  (रक्षाबंधन विशेष)… भाई-बहन के प्रेम की अबूझ पहेली,रक्षाबंधन है अटूट प्रेम की कहानीस्नेह से खिलखिलाती बचपन की अनमोल कहानी,जब लड़ते थे, झगड़ते थे छोटी-छोटी बातों पर ही। आज फिर यादें लेकर आई वहमधुर क्षण बचपन के,रक्षाबंधन वह पावन दिन, जब बहन लगातीभाई के माथे पर टीका, अक्षत और … Read more

नेपाल त्रासदी:भारत को सबक लेने की जरूरत

ललित गर्गदिल्ली***************************** नेपाल में २६ अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और हिमस्खलन ने एक बार फिर यह कठोर सत्य सामने ला दिया है, कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ और पहाड़ों की संवेदनशीलता की अनदेखी मानव सभ्यता के लिए कितनी भारी पड़ सकती है। भोटेकोशी नदी तंत्र में हिम खंड (ग्लेशियर) के बड़े हिस्से के टूटने, … Read more

नाजनीन संध्या

संजीव एस. आहिरेनाशिक (महाराष्ट्र)********************************************* धीरे-धीरे विदा हो रही है संध्या बांधे पैरों में पायल,रुनझुन-रुनझुन पायल बजती जा रही है हरपलसरसर-सरसर पवन घूम रही, हल्की हल्की हलचल,कभी छूती लताओं को, कभी छूती जा रही तरु दल। गेहुँओं की नवजात बालियाँ है बड़ी ही मासूम-मासूम,कंटीली रोएं पहनकर अभी झूमने लगी है गुम-सुमलोरियाँ ही लोरियाँ गाई जा रही, हर … Read more