हाथों का करिश्मा

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)********************************** दो हाथों का करिश्मा, जाने सकल जहान।जैसे भी वर्णन करो, इसका नहीं बखान॥इसका नहीं बखान, करिश्मे करती ज़्यादा।नारी करती पूर्ण, अगर वह करती वादा॥घर बन जाए स्वर्ग, असर उसकी बातों का।रखती सबका ध्यान, साथ उन दो हाथों का॥

देता सीख गुलाब

ममता तिवारी ‘ममता’जांजगीर-चाम्पा(छत्तीसगढ़)******************************************* रचना शिल्प-दोहा आधारित… रंग न उड़ने दो कभी, रखो बनाकर आब।जीवन होता मखमली, जैसे फूल गुलाब॥ डाली लगा सुगंध दे, तोड़ो तो गल जाय।देता सीख जुड़े रहो, अनुनय करे गुलाब॥ ताजा तर रखना सदा, कभी न यह मुरझाय।जीवन में सुख ये भरे, पानी और गुलाब॥ आकर्षक होता सभी, दु:ख-सुख के ये रंग।विविध … Read more

हेमंत स्मृति कविता सम्मान समारोह १६ फरवरी को

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र)। पलाश रेजीडेंसी होटल (भोपाल) स्थित विमर्श सभागार में हेमंत स्मृति कविता सम्मान समारोह १६ फरवरी को होगा। इस वर्ष (२०२५) कवि अरुणाभ सौरभ इस पुरस्कार से नवाजे जाएंगे। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. विकास दवे (निदेशक-साहित्य अकादमी, मप्र) होंगे। हेमंत फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संतोष श्रीवास्तव … Read more

१६ फरवरी को अनुवाद पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी

hindi-bhashaa

इंदौर (मप्र)। श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति और भाषा समन्वय वेदी (केरल) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार १६ फरवरी को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी आयोजित की गई है। संगोष्ठी में केरल के १९ साहित्यकार भाग लेंगे।समिति के कार्यवाहक प्रधानमंत्री घनश्याम यादव एवं संयोजक डॉ. पुष्पेन्द्र दुबे ने बताया कि सुबह साढ़े १० बजे से आयोजित संगोष्ठी … Read more

ज्ञान और चेतना का पर्व ‘वसंत पंचमी’

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश)******************************************* वसंत पंचमी:ज्ञान,कला और संस्कृति का उत्सव… वसंत पंचमी एक नए साल का प्रतीक है, जो नए ज्ञान प्राप्त करने की खुशी लाता है। इसलिए इस दिन ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा की जाती है। भारतीय किसान इसे अपने कृषि मौसम की शुरूआत के रूप में मनाते हैं, इस शुभ … Read more

देना हमें विवेक

अजय जैन ‘विकल्प’इंदौर(मध्यप्रदेश)****************************************** हे ‘सरस्वती’,मिले विद्या का दानबनें साक्षर। माँ ‘वाणीश्वरी’,मिले सबको खुशीदे ऐसा वर। ‘वीणावादिनी’,मानव अधिकारसभ्य जीवन। माता ‘शारदा’,अक्षर वरदानतुमसे मिले। तुम ‘वाग्देवी’,तुम ही सरस्वतीतुम शारदा। हे ‘बुद्धिदात्री’,अक्षर अमृत मिलेबनाओ ज्ञानी। आप ‘विदुषी’,देना हमें विवेकबनें सफल। अक्षर बोधदिखाए हमें लक्ष्यभाग्य स्वर्णिम। हे माँ ‘भारती’,जगमगाए देशसदा उत्सव। ‘हंसवाहिनी’,धैर्य, शील औ’ शांतिदें आशीर्वाद॥

वर दो

मीरा सिंह ‘मीरा’बक्सर (बिहार)******************************* पुस्तकधारिणी वीणापाणि,ज्ञान सुधा उर भर दोरहूँ सदा तेरी गुण गाती,माता मुझको वर दो। कर दो मन से दूर अँधेरा,माँ ज्योतिर्मय कर दोबढ़कर थामों हाथ हमारा,मन ऊर्जा से भर दो। भटक न जाऊँ जग माया में,माता हाथ पकड़ लोझंकृत कर दो मन वीणा को,मुझमें अपना स्वर दो। मेरे सब अवगुण हर लो … Read more

कठिन पहेली ज़िंदगी

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* कठिन पहेली जीवनी, समझे संत सुजान।तन मन धन अर्पित वतन, परहित श्रम यश मान॥ कठिन डगर मुश्किल सुपथ, साथ रहे पुरुषार्थ।बने लक्ष्य जनहित वतन, पालन हो धर्मार्थ॥ निर्णेता नित परिश्रम, मानव की पहचान।कहाँ आलसी सिद्धि पथ, देशभक्ति सम्मान॥ पल-पल जीवन समर्पित, राष्ट्र धर्म उत्थान।रखें आस्था कर्म में, बढ़े धीर … Read more

पुस्तक ‘अफ़सोस का अमृतकाल’ लोकार्पित

hindi-bhashaa

दिल्ली। कवि अवधेश सिंह ‘बंधुवर’ की काव्य कृति ‘अफ़सोस का अमृतकाल’ का कई साहित्यकारों की उपस्थिति में दिल्ली पुस्तक मेले में विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि प्रख्यात लेखक उद्भ्रांत शर्मा के साथ नवगीत शिखर राधेश्याम बंधु रहे।प्रतिष्ठित साहित्यकारों, पत्रकारों और अभिनय कर्मियों के साथ ही अतिथि में सुभाष नीरव, अशोक मिश्र, उपसचिव साहित्य अकादमी डॉ. देवेंद्र … Read more

यह सब आखिर क्यों…?

हेमराज ठाकुरमंडी (हिमाचल प्रदेश)***************************************** कल ही भारत सरकार के गृह मंत्रालय की अधिसूचना हुई थी कि भारत के तमाम किसानों को ‘कोरोना’ कर्फ्यू के दौरान ‘सामाजिक दूरी’ के नियमों का पालन करते हुए कृषि कार्य करने की इजाजत रहेगी। खबर सुनते ही किसानों के चेहरों की चमक गाँवों के गलियारे में देखने लायक थी। रात … Read more