ओस की बूँदें

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश)******************************************* हरी घास पर ओस की बूँदें, भाती हैं।नया सबेरा, नया सँदेशा, लाती हैं॥ सूरज निकले, नवल एक इतिहास रचे,ओस की बूँदें टाटा करके जाती हैं॥ प्रकृति लुभाती, दृश्य सजाती रोज़ नये,ओस की बूँदें नवल ज्ञान दे जाती हैं॥ कितनी मोहक, नेहिल लगती भोर नई,ओस की बूँदें आँगन नित्य सजाती हैं॥ सुबह … Read more

हाथ बँटाओ सेना को

सीमा जैन ‘निसर्ग’खड़गपुर (प.बंगाल)********************************* बहुत चढ़ी यदि देश की सेवा, राजनीतिक परिवारों कोटिकट कटाओ सियाचीन का,हाथ बँटाओ सेना को। मदद करो कभी सैनिकों की, जाकर देश की सीमा परकितनी शुद्ध तुम्हारी मंशा,जान हथेली पर दिखाओ गर। राजगद्दी से देश चलाना,स्वीकार नहीं हमें ऐसी सेवापहले करो सीमा की रक्षा,तभी विश्वास जीतेंगे नेता। सुख से रहते महलों … Read more

मोक्ष चाह मन

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* मोक्ष मिले यह चाह मन, होती है संसार।मृगतृष्णा में फँसा मन, कैसे होगा पार॥ सत्य मुक्त जन आचरण, पद सत्ता धन लोभ।भूले अपने ईश को, कहाँ मोक्ष बस भोग॥ लोभ मोह मद क्रोध खल, छल बल कपट विचार।भूले भोलेनाथ को, कहाँ मोक्ष का द्वार॥ हिंसा दंगा नफ़रतों, पल-पल जीते … Read more

‘युवा साहिती’ में लेखकों ने किया सुंदर काव्य पाठ

hindi-bhashaa

दिल्ली। साहित्य अकादमी (दिल्ली ) द्वारा दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला में ‘युवा साहिती’ कार्यक्रम रखा गया। इसमें ४ भाषाओं के युवा लेखकों का कविता पाठ रखा गया, जिन्होंने अच्छी रचनाएँ प्रस्तुत की।सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव के अनुसार इसमें रणजय सरकार, निकिता नैथानी, स्वाति शाकंभरी एवं संदीप शर्मा ने कविता पाठ किया। कवियत्री स्वाति शाकंभरी … Read more

वीर संग्रामी मुर्मू

संजय सिंह ‘चन्दन’धनबाद (झारखंड )******************************** अमर शहीद वीर तिलका माँझी जयंती (११ फरवरी) विशेष… पवित्र गंगा सुल्तानगंज संथाली माटी के न्यारे,महाबली धनुर्धर संथाल परगना की आँखों के तारे११ फरवरी १७५० को अवतरित हुए तिलका माँझी प्यारे,छा गई खुशियाँ सारे गाँव और गलियारे। ‘जबरा पहाड़िया’ नाम से जन-जन उन्हें पुकारे,स्वभाव गुस्सैल, आँखें लाल, वक्ता बन ललकारेंजनता-जनार्दन … Read more

प्रयाग नगरी महान

विजयलक्ष्मी विभा इलाहाबाद(उत्तरप्रदेश)************************************ जय-जय प्रयाग नगरी महान,तेरी सुन्दर छवि पर दिखतासारी दुनिया का है रुझान। तू तपोभूमि ऋषि-मुनियों की,तू जननी अद्भुत गुनियों कीतू कला तीर्थ ओ तीर्थ कला,वैभव न कहीं तेरे समान। तू रक्षक मानव धर्मों की,तू धरती पावन कर्मों कीजो भी आ जाता श्रृद्धा से,देती तू उसको अभय दान। तू गंगा-यमुना का संगम,है मोक्षदायिनी अति … Read more

मेरी तलाश में है

डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’जोधपुर (राजस्थान)************************************** बस एक वक्त का खंजर मेरी तलाश में है।भुला दे राह वो रहबर मेरी तलाश में है। दस्तूर-ए-खुदा है कि ज़मीनें रहे आबाद,सूखी हुई ज़मीन व बंजर मेरी तलाश में है। रंगीन ख्वाब मेरे थे दुश्मन ने किए चूर,उन्हीं के हाथ का पत्थर मेरी तलाश में है। सच्चाई हुई कैद … Read more

साथ हूँ मैं तुम्हारे

कुमकुम कुमारी ‘काव्याकृति’मुंगेर (बिहार)********************************************** अजी क्यों निगाहें चुराए खड़े हो,कहो बात क्या है छुपाए खड़े होसुनो, मीत मेरे मुझे ना सताओ,करो बात यारा जिया ना जलाओ। परेशान हो क्यों पिया जी हमारे,बताओ हमें जो चित्त में तुम्हारेजरा पास आओ अक्षि ना चुराओ,कहो बात क्या है हमें तो बताओ। लगा लूँ गले से अजी पास आओ,निगाहें … Read more

एक राह और एक लक्ष्य

संजय वर्मा ‘दृष्टि’ मनावर(मध्यप्रदेश)**************************************** लक्ष्य को पाना भी लक्ष्य है,जीवन की राह कठिन होसफलता पाना भी लक्ष्य है,लक्ष्य कभी ना डगमगाना है। अर्जुन-सा बाण साधना है,राह पर हो सदा रहे अडिग।सफलता राह चूमेगी हमारी,एक राह और एक लक्ष्य संग है॥ परिचय-संजय वर्मा का साहित्यिक नाम ‘दॄष्टि’ है। २ मई १९६२ को उज्जैन में जन्में श्री वर्मा … Read more

आडम्बरों का भंडाफोड़ कर लाए जागृति

ललित गर्ग दिल्ली*********************************** संत रविदास जयन्ती (१२ फरवरी) विशेष… महामना संत रविदास कहो या रैदास-भारतीय संत परम्परा, भक्ति आन्दोलन और संत-साहित्य के जहां महान् हस्ताक्षर है, वहीं वे अलौकिक-सिद्ध संत, समाज सुधारक व साधक हैं। दुनियाभर के संत-महात्माओं में उनका विशिष्ट स्थान है। सद्गुरु रामानंद के पारस स्पर्श ने चर्मकार रैदास को भारत वर्ष का … Read more