गुंजित भाई दोज

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश)******************************************* गुंजित भाई दोज है, टीके का शुभ मान।बहुत सुपावन नेह है, मंगलमयी विरान॥ बहन टीकती माथ पर, खुशियों का संसार।बेहद शुभ है आरती, फैला है उजियार॥ दीवाली की दोज यह, यम द्वितीया का पर्व।बहनें-भाई हर्षमय, रिश्ता करता गर्व॥ नेग और दस्तूर हैं, संस्कारों का सार।बिना कपट, बिन स्वार्थ के, महक रहे … Read more

हर भाई की एक बहना हो

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************** बहनें-भाई आज व्यस्त हैं,काम बहुत-सा करना हैलगवाने को तिलक दूज पर,बहना के घर चलना है। मैंने सोचा बहुत से भाई,ऐसे भी हैं इस जग मेंनहीं कोई है उनका अपना,चुभन बड़ी उनके मन में। एक बार की बात याद,आती है मुझको बचपन कीतिलक लगाने गए थे हम सब,अपने एक भाई के घर। उसकी … Read more

मेरी कल्पना का विद्यालय ऐसा हो…

राधा गोयलनई दिल्ली****************************************** जहाँ तक मेरी कल्पना का सवाल है, मैं तो बहुत बड़े-बड़े सपने देखती हूँ, लेकिन जानती हूँ कि इस जन्म में वे पूरे नहीं हो सकते, पर सपने देखना छोड़ भी नहीं सकती। मैं सपनों में देखती हूँ ऐसे विद्यालय… जहाँ प्राथमिक कक्षा से ही हिंदी अनिवार्य भाषा के रूप में पढ़ाई … Read more

बेतरतीब… अच्छी नहीं लगती

डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’जोधपुर (राजस्थान)************************************** बेतरतीब कोई भी चीज हो,कभी अच्छी नहीं लगतीखूबसूरत जिंदगी बेतरतीब,ख्यालों से नहीं चलती। ये इंद्रधनुष, ये रंगीनी, ये खुशी,बिना रंगों के सच्ची नहीं लगतीघर की रौनक बडे़-बुजुर्गों के,बिना अच्छी नहीं लगती। बच्चे खुश न हों तब तकहर खुशी बोझिल लगती।बेतरतीब दुनिया की तस्वीर,कभी अच्छी नहीं लगती॥

मंगल कलश सजाओ

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************** मंगल कलश सजाओ,मोतिया चौक पुराओआए-आए अवध श्री राम,कि सब मिल मंगल गाओ। आम्र-पत्र मँगाओ,वंदनवार बनाओआए-आए अवध श्री राम,कि सब मिल रंगोली बनाओ। चुन-चुन कलियाँ मँगाओ,सुंदर आसन सजाओआए-आए अवध श्री राम,कि सब मिल तिलक लगाओ। रुचि-रुचि व्यंजन बनाओ,प्रभु को भोग लगाओ।आए-आए अवध श्री राम,कि सब मिल उत्सव मनाओ॥

सफल बनाओ काज

बोधन राम निषाद ‘राज’ कबीरधाम (छत्तीसगढ़)****************************************************** श्री शिवाय नमस्तुभ्यम… महादेव नागेश तुम, हे भोले भगवान।कलयुग में शिवयुग रहे, मेरी विनती मान॥ मेरी विनती मानकर, नजर करो इक बार।हे भोले तुझको नमन, काटो सकल विकार॥ काटो सकल विकार अब, हे भोले शिवराज।सुमिरन वंदन आपका, सफल बनाओ काज॥ सफल बनाओ काज सब, मेरे भोलेनाथ।तेरे चरणों में सदा, झुके … Read more

यादगार हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

hindi-bhashaa

प्रतापगढ़ (राजस्थान)। कवि लवलेश यदुवंशी के संयोजन व संचालन में स्काई चिल्ड्रेन एकेडमी (प्रतापगढ़ सिटी) के प्रांगण में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन ऐतिहासिक, यादगार व लोगों के दिलों में घर कर गया। कवियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया।प्रधानाचार्य शैलेंद्र जी के आयोजन, मुर्तजा जाफरी की अध्यक्षता और प्रबंध निदेशक अभिषेक यादव … Read more

विमोचन संग पुरस्कार वितरित

hindi-bhashaa

मॉरीशस। विश्व हिंदी सचिवालय (मॉरीशस) की महासचिव डॉ. माधुरी रामधारी के सान्निध्य में वागीश संस्था द्वारा परियोजना ‘पुस्तक प्रकाशन एवं सम्मान परियोजना’ का पुरस्कार समारोह विधिवत हुआ। मुख्य अतिथि विश्व सचिवालय की महासचिव डॉ. माधुरी रामधारी रहीं।आयोजन में निर्णायक समिति के १६ विद्वानों ने पूर्ण सहयोग किया। रवि शुक्ल के मंत्रमुग्ध कर देने वाले मंच … Read more

उपाधियों हेतु १५ नवम्बर तक प्रस्ताव आमंत्रित

hindi-bhashaa

प्रयागराज (उप्र)। विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान (प्रयागराज) ने साहित्यकारों, पत्रकारों, समाजसेवियों व कलाकारों को सम्मानित करने हेतु इस वर्ष भी प्रस्ताव मांगे हैं। इनके लिए १५ नवंबर तक आवेदन भेज सकते हैं।संस्थान के सचिव (९८१०७ १५८७६, ९८८९२०९८८४) के अनुसार प्रस्ताव ई-मेल (hindiseva15@gmail.com) पर भेजने होंगे। समग्र साहित्य के लिए संस्थान की सबसे बड़ी उपाधियाँ … Read more

मुस्कान वाली अम्मा

अजय जैन ‘विकल्प’इंदौर(मध्यप्रदेश)****************************************** बड़े शहर के एक छोटे मोहल्ले में एक बूढ़ी अम्मा रहती थी। उनके पास १ पुरानी-सी खाट, १ मिट्टी का घड़ा और बिल्ला ‘शेरू’ था। अम्मा की एक ही खासियत थी- दिल से मीठा हँसना। पूरे मोहल्ले में उनकी हँसी की गूंज रहती थी, और जो भी मिलने आता, मन को प्रसन्न … Read more