यादों के कानन में

दिनेश चन्द्र प्रसाद ‘दीनेश’कलकत्ता (पश्चिम बंगाल)******************************************* सुनो प्रिये,आज तुम्हें गए २ साल हो गए प्रिये,जी रहे हम, तेरी यादों के सहारे हैं जिये। जख्म दे गई तुम, वो अब भरता कहाॅं,तेरे जैसा नहीं, अब कोई भी तो यहॉं। ३ अक्टूबर २०२२ तो बड़ा मनहूस हुआ,तुझे अपने साथ लेकर के ही वो गया। तेरा तो सपना … Read more

संगोष्ठी:उद्घाटन सत्र में सारस्वत अतिथि रहे मुकेश तिवारी

hindi-bhashaa

इंदौर (मप्र)। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में ४ अक्टूबर राष्ट्रीय पुस्तक मेले में एक महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र को बतौर सारस्वत अतिथि संबोधित करने का सुअवसर मिला। संगोष्ठी में देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्वानों ने ‘साहित्य में प्रकृति बोध एवं पर्यावरण चेतना’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।विश्व … Read more

‘महागौरी’ रक्षा करना

अजय जैन ‘विकल्प’इंदौर(मध्यप्रदेश)****************************************** ‘महागौरी’,श्वेत चंद्रमातेरी कृपा से,मिटते संतापअद्वितीय। ‘महागौरी’,तुम उज्ज्वलहर लेती संताप,चरणन जीवनचाँदनी। ‘महागौरी’,करुणामयी नयनहै वात्सल्य झलक,तेरी आराधनाठौर। ‘महागौरी’,तू शक्तिदेवी ममता आधार,जीवन सारअनमोल। ‘महागौरी’,धवल वस्त्रसौम्यता का स्वरूप,करे उद्धारजगत। ‘महागौरी’,सहज भावकिया संसार प्रकाशित,तेरा आशीर्वादछाया। ‘महागौरी’,कृपा करेहै जगत पुलकित,आसरा दे,शरण। ‘महागौरी’,आराध्य हमारीसात्विकता की ज्योति,अधूरा संसारपूजें। ‘महागौरी’,रक्षा करनातेरी महिमा गाएंपूजा नित,नत। ‘महागौरी’,आधार सच्चातुमसे सारा जहान।असीमित आशीष,वंदन॥

‘कालरात्रि’ करती जग कल्याण

अजय जैन ‘विकल्प’इंदौर(मध्यप्रदेश)****************************************** ‘कालरात्रि’,स्वरूप भयानक,करती जग कल्याण,अनंत ज्ञानचमके। ‘कालरात्रि’,शांति संदेशअंधकार में चमके,महाकाली जयकाराउजियारा । ‘कालरात्रि’,जटा गंगाअंत करे दु:ख,दुष्ट अंततैयार। ‘कालरात्रि’,सृष्टि जगाएदिलाए तम मुक्ति,प्रकट प्रकाशमहाकाली। ‘कालरात्रि’,ममता सागरतुम संहारिणी शक्ति।साधक दिशा,आधार॥

स्कन्दमातु दे शक्ति

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* शुक्ला चैत्री प्रतिपदा, सनातनी त्यौहार।शक्ति स्वरूपा पंचमी, स्कन्द अवतार॥ अभिनन्दन स्वागत नमन, करो मातु पद भक्ति।आराधन नवरात्रि में, स्कन्दमातु दे शक्ति॥ नीति प्रीति सुख संपदा, परहित सुख सम्मान।कार्तिकेय माँ भवानी, दे सम्बल वरदान॥ सबसे सबकी बन्धुता, सांस्कृतिक अभिमान।प्रेम शान्ति समरस वतन, स्कन्दमातु वरदान॥ आपस में सहभागिता, सांस्कृतिक अभिमान।राष्ट्र द्रोह … Read more

भक्तों का मन हर्षाया

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************** आज पंचमी का दिन आया,सब भक्तों का मन हर्षायारूप अनूप स्कन्दमाता का,पुत्र को अपने गोद बैठाया। चार भुजाओं वाली माता,सुख संतान को देने वालीपरम शांति का मार्ग बतातीं,मोक्ष मार्ग दिखलाने वाली। श्वेत वस्त्र प्रिय माँ को भाए,केला अति प्रिय भोग लगाएंपूजा बहु विधि करें मात की,तेज अलौकिक माँ से पाएं। दुष्ट दैत्य … Read more

माँ स्कन्दमाता करें रोग-शोक नाश

सपना सी.पी. साहू ‘स्वप्निल’इंदौर (मध्यप्रदेश )******************************************** पांचवी माँ स्कन्दमाता,कार्तिकेय की प्रसूतास्कंद लिए सिंहासिनी,माँ वात्सल्य धाम है। पद्मासना, चतुर्भुज,शुभ्र वर्णी, कांतिपुंजरचा माँ ने सूर्यमण्डल,रूप अभिराम है। मोहबंध से दें मुक्ति,हर्ष, शांति मिले युक्तिसहज मोक्षदायिनी,माँ सुखों का नाम है। अलसी औषधि वास,करें रोग शोक नाशध्यालो मेष राशि वालों,सही होंगे काम है।

माँ रब की रहमत

सुश्री अंजुमन मंसूरी ‘आरज़ू’छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश)****************************************** जीते जी माँ का साथ जन्नत है,माँ ज़माने में रब की रहमत है। माँ के रहने से घर जो है फ़िरदौस,माँ के बिन वो फ़कत इमारत है। माँ है उस्ताद सारे आलिम की,माँ में आलम की सब ज़िहानत है। ज़िंदगी के सफ़र में हर लम्हा,माँ के अख़लाक़ की वसीयत … Read more

शिव का नाम न छोड़

प्रीति तिवारी कश्मीरा ‘वंदना शिवदासीसहारनपुर (उप्र)************************************************* कितना बड़ा भव‌ ताप रे मनवा, शिव का नाम जपन न छोड़।उनसे ही सुधरे जनम की बिगड़ी, शिव में नित्य रमन ना छोड़॥ कर्मों का परिणाम भोग, कभी अंग कटें;कभी नेत्र नहीं।बंधन करम से मुक्त करें प्रभु, पापी शिव की लगन ना छोड़॥ कितनी देह अभी तक बदली, मौज … Read more

‘सर्वोच्च’ टिप्पणी से पत्रकारों की स्वतंत्रता को मिला बल

ललित गर्ग दिल्ली************************************** सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी में कहा कि पत्रकारों के विरुद्ध सिर्फ इसलिए आपराधिक मामला नहीं दर्ज किया जाना चाहिए, क्योंकि उनके लेखन को सरकार की आलोचना के रूप में देखा जाता है। न्यायमूर्ति हृषिकेश राय और एसवीएन भट्टी की पीठ ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में विचार व्यक्त करने की … Read more