मेरे घनश्याम

डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’जोधपुर (राजस्थान)************************************** कृष्ण कान्हा आए द्वार,धरती का करने श्रृंगारकृष्ण, कर्मवीर श्याम मुरलीधर,घुन्घराले बाल मुरली मनोहर। मेरे घनश्याम जगधारी गोपाल,बंसी बजैय्या कान्हा जीगोपियों संग नृत्य पालनहारी,उद्धारक किसना जी राधा प्रेम। दिवानी मीरा दरस दिवानी,प्रेम के सागर वाले बंसीधारीहँसमुख चेहरा पैरों में पैंजनिया,रास सुरों का रचने वाले बंसी की। धुन में है गजधारी पहाड़,अंगुली … Read more

मोहन की मुरली को सुन

डॉ. गायत्री शर्मा’प्रीत’इन्दौर (मध्यप्रदेश )******************************************* मोहन की मुरली धुन को सुन,हे बिखरी मनभावन चाँदनी। प्रेम सुधा रस तो बरसे नित,गावत आज सखी मधु रागिनी। वो मन में बसती किसना नित,आज कहूं उसको गजगामिनी। भाव समर्पण वो करते नित,चाँद खिले सजती नित यामिनी। है मनभावन रात सुहावन,रास रचावत है मनमोहना। वो यमुना तट पर मुरली सुन,भागत … Read more

हे! गिरिधर गोपाल

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश)******************************************* हे! गिरिधारी नंदलाल, तुम कलियुग में आ जाओ।राधारानी को सँग लेकर, अमर प्रेम दिखलाओ॥ प्रेम आज अभिशाप हो रहा, बढ़ता नित संताप है,भटकावों का राज हो गया, विहँस रहा अब पाप है।प्रेम, प्रीति की गरिमा लौटे, अंतस में बस जाओ।राधारानी को सँग लेकर, अमर प्रेम दिखलाओ…॥ अंधकार की बन आई है, … Read more

रुबी भूषण की ग़ज़लों में जमाना बोलता है

hindi-bhashaa

पटना (बिहार)। बहुआयामी प्रतिभा की धनी रुबी भूषण जिस विधा में सृजन करती है, उसमें गहरे पैठ कर मानवीय संवेदना को झकझोरने की पुरजोर कोशिश करती है। उनकी ग़ज़लों में जमाना बोलता है और अपनी अंदाज- ए-बयां से वे पाठकों के दिलो-दिमाग में उतरती चली जाती है। यह बात विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ … Read more

तुम्हीं गोविंद, तुम्हीं राधा

डॉ. आशा गुप्ता ‘श्रेया’जमशेदपुर (झारखण्ड)******************************************* रूप गुण कान्हा कैसे गाऊँ, हे राधेकृष्ण गिरधारी,माता यशोदा के लल्ला करें छुप छुप माखन‌ चोरी। बाँसुरी बजावे मोहित करते धेनु चरावे प्रभु गोपाला,धुन सुन मुग्ध होवे जड़ चेतन नर नारी गोपी बाला। कृष्ण प्रेम में भूली सुध-बुध वृषभ कुमारी राधा प्यारी,वृंदावन में रास करे युगल रूप देखे अलौकिक संसारी। … Read more

जगत पुकारे

मीरा सिंह ‘मीरा’बक्सर (बिहार)******************************* मोहन-मोहन जगत पुकारे,मोहन मोहन बनो सहारे।जग तेरा ही माला जपताकान्हा तारणहार हमारे॥ नाथों के तुम नाथ रहे हो,सच्चाई के साथ रहे हो।प्यारे मोहन मुझे बताओ,मौन विवश क्यों आज खड़े हो।आकुल धरती तुझे पुकारे,तुम बिन कौन जगत को तारे…॥मोहन-मोहन… मौन द्रौपदी तुझे पुकारी,क्यों ना आए तुम गिरधारी।नहीं बख्शना उस पापी को,जिसने मेरी … Read more

अब चक्र उठाओ हे चक्रधारी

दिनेश चन्द्र प्रसाद ‘दीनेश’कलकत्ता (पश्चिम बंगाल)******************************************* क्षीर सागर निवासी, विष्णु चक्रधारी,कमलनयन, लक्ष्मीकांत, पीतांबरधारीब्रह्माजी जिनको नित स्मरण हैं करते,याद करते उन्हें कैलाशपति त्रिपुरारी। सहस्त्र नामधारी हैं, हमारे चक्रधारी,कहलाते हैं वही श्री चौबीस अवतारीमोहिनी रूप धरकर अमृत हैं बचाए,धरा का भार सहते कच्छप अवतारी। मुरलीधर मोहन थे कृष्णा अवतार में,धनुर्धारी बने पुरूषोतम रामावतार मेंशंख, चक्र, गदा, पद्मनाभ, … Read more

बधाई, जन्में हैं कृष्ण कन्हाई

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************** जन्में हैं कृष्ण कन्हाई,नन्द घर बाजे बधाई। मइया यशोदा शगुन मनावें,मोतियों चौक पुराई।नन्द घर बाजे बधाई… नन्दबाबा तो बलि-बलि जावें,आँगन में मोहर लुटाई।नन्द घर बाजे बधाई… ग्वाल-बाल हिलमिल के गावें,ढपली झाँझ बजाई।नन्द घर बाजे बधाई… कोई ले आया सोंठ सोठौरा,कोई दूध मलाई।नन्द घर बाजे बधाई… रज सुगंध चहुँ दिशि है फैली,शोभा बरनि … Read more

स्तरीय आधुनिक लघुकथा का अध्ययन करना चाहिए, दायरा विशाल होगा

hindi-bhashaa

पटना (बिहार)। अधिकांश लघुकथाकारों ने अच्छा प्रयास किया है, किंतु उन्हें जानकारों से राय-परामर्श अवश्य लेनी चाहिए। कुछ रचनाओं में बेहद पुराना और घिसा-पिटा विषय दोहराया गया है। स्तरीय आधुनिक लघुकथा का अध्ययन करना चाहिए, इससे उनकी कल्पना का दायरा विशाल होगा। प्रबुद्ध रचनाकार आलोचना से नहीं डरते, बल्कि सार्थक आलोचना का स्वागत करते हैं।यह … Read more

मुझे याद है…

डॉ. श्राबनी चक्रवर्तीबिलासपुर (छतीसगढ़)************************************************* अब तो दिन आकर,पूरी तरह से थकाकरसीधे रात पर ही रुकता है,मुझे याद है कि पहलेएक शाम भी हुआ करती थी। अब तो हर रिश्ता,मतलब से ही मिलते-जुलते हैंएक-दूसरे से जलते हैं,मुझे याद है कि पहलेरिश्तों की डोर मजबूत हुआ करती थी। अब तो मौसम भी,बेईमान बादलों की तरह फिरते हैंबिन … Read more