अब तो होश में आओ सब

कमलेश वर्मा ‘कोमल’अलवर (राजस्थान)************************************* सब ‘धरा’ रह जाएगा (पर्यावरण दिवस विशेष)… आज हो रहा पर्यावरण का विनाश,समझ नहीं रहा है मानव, पेड़ हैं खास। गर पेड़ न होते तो हमारा जीवन न होता,पेड़ों से हमारा जीवनभर का नाता। गर यूँ ही होता रहा पर्यावरण का नाश,एक दिन हो जाएगा सब जन का विनाश। पेड़ों से … Read more

संविधान दर्पण वतन

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* अनुशासित जीवन मनुज, संस्कार व्यवहार।अटल धेय संकल्प श्रम, दर्पण है संसार॥ मानवीय संवेदना, नीति-प्रीति आचार।शील धीर मितभाषिता, जीवन का श्रृंगार॥ मति विवेक संयम सुपथ, साहसपूर्ण चरित्र।सहनशील समरस हृदय, रिश्ते बनें पवित्र॥ हमदर्दी परवेदना, व्यथा बोध हो चित्त।मिटे उदासी व्यथित जन, बदले जीवनवृत्त॥ मातु-पिता गुरु श्रेष्ठजन, नित सेवा हो धर्म।सौन्दर्य … Read more

ज्योतिपुंज

डॉ. गायत्री शर्मा’प्रीत’इन्दौर (मध्यप्रदेश )******************************************* बनकर तुम एक ज्योति पुंज फिर, मेरे आँगन में सज जाओ,मेरे मन-मंदिर में बस कर, दीप से दीप जलाते जाओ। अन्तर्मन की मेरी पीड़ा व्यथित होकर रो-रो देती,दीप्तिमान होता दीपक तो पीड़ा को खो-खो देती। आँधियों को आने ना दूँ, पतझड़ को भी ऐसे रोकूँ,बन बसंत बाँहें फैलाकर, फागुन में … Read more

प्रकृति है जीवनदायिनी

ताराचन्द वर्मा ‘डाबला’अलवर(राजस्थान)*************************************** आओ मिलकर प्रण करें,धरती-आकाश को स्वच्छ करेंपेड़ बचाएं, जल बचाएं,सब मिलकर ये जतन करें। प्रकृति है जीवनदायिनी,क्यों इससे खिलवाड़ करें ?फूले-फले सब जीव और जन्तु,इनके लिए कुछ बलिदान करें। कल-कल झरने गीत सुनाए,प्रकृति मधुर उल्लास करेहरे-भरे खेतों से सुसज्जित,नित-नित नए श्रृंगार करे। धरती माँ देती है भोजन,हृदय से सम्मान करेंपालन-पोषण सभी का … Read more

‘विष्णु प्रभाकर स्मृति प्रोत्साहन राष्ट्रीय सम्मान’ घोषित

hindi-bhashaa

दिल्ली। विष्णु प्रभाकर की विख्यात कृति ‘आवारा मसीहा’ के ५० साल पूरे होने पर साहित्य के क्षेत्र में अधिक सक्रिय और खास पहचान कायम करने वाले युवा साहित्यकारों में सिनीवाली शर्मा, संजय शेफर्ड और विनय विक्रम को इस साल २०२४ के ‘विष्णु प्रभाकर स्मृति प्रोत्साहन राष्ट्रीय सम्मान’ के लिए चयनित किया गया है। सभी सम्मान … Read more

मिलकर प्रयास करें, तो जीवनदायिनी बनी रहेगी

डॉ. सुनीता श्रीवास्तवइंदौर (मध्यप्रदेश)*************************************** सब ‘धरा’ रह जाएगा (पर्यावरण दिवस विशेष)…. हमारी धरती, हमारा अद्भुत ग्रह, अनमोल उपहारों से भरा हुआ है। इसके सुंदर पर्वत, घने जंगल, नीले समुद्र और विस्तृत मैदान न केवल हमारे जीवन का आधार हैं, बल्कि हमें असीम प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद भी प्रदान करते हैं, लेकिन आज हम जिस प्रकार … Read more

शुभ घड़ी है

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************** शुभ घड़ी है,शुभ दिवस है,राष्ट्र का संदर्भ हैआइए इस पर्व पर,कुछ काम की बातें करें हम। जब से मिली आज़ादी,हमने प्रगति तो की है मगरराह से भटके कहीं,इस बात की चर्चा करें हम। मैं हूँ, मैं हूँ और मैं हूँ बस,यही अब याद हैइसी चिंतन की दिशा में,बढ़ रहे सबके क़दम। ‘अमृत … Read more

दहक रही धरती

बबीता प्रजापति झाँसी (उत्तरप्रदेश)****************************************** सब ‘धरा’ रह जाएगा (पर्यावरण दिवस विशेष)… दहक रही है धरती,गगन उगले आगओ मानव कब तक सोएगा,अब तो स्वप्नों से जाग। वन, जंगल, पेड़ कटे,पशु-पक्षी गए भागअपना-अपना राग अलापेस्वयं से ये कैसा अनुराग। जल संकट लेने लगा,धीमे-धीमे विस्ताररे मानव! अब चेत जा,होने को है तेरा संहार। तापमान निरंतर बढे,सब जलकर हो गया … Read more

चाँद-सूरज की बातें

संजय वर्मा ‘दृष्टि’ मनावर(मध्यप्रदेश)**************************************** तुम मुझे चाँद ना कहो,तुम तो खुद सूरज होजो जलते हो,क्योंकि, दिन में राज तुम्हारा। मैं बादल की ओढ़नी ओढे,चाँदनी की शीतलता सेरात में दिल जीत लेती हूँ,तुम पर जल चढ़तामुझे खीर पसंद। हरियाली भरी पृथ्वी,होती पर्यावरण भरीजो अपने को नसीब नहीं,मगर एक समानता हैहम और तुम पर लग जाताग्रहण। पृथ्वीवासी अपने … Read more

नई पारी में चक्रव्यूह को भेदेगा उजाला

ललित गर्ग दिल्ली************************************** अठाहरवीं लोकसभा चुनाव के नतीजे भले ही अपने अंदर कई संदेशों को समेटे हुए हैं, भले ही भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला हो, भले ही ‘इंडिया गठबंधन’ एक चुनौती के रूप में खड़ा हुआ हो, फिर भी तीसरी बार नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनते हुए नए भारत एवं … Read more