कुल पृष्ठ दर्शन : 154

पं. उपाध्याय की जयंती पर कराई राष्ट्रीय काव्य संगोष्ठी

नागदा(मप्र)।

भारत माता के सपूत एवं सेवाभावी जनसेवक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राष्ट्रीय काव्य संगोष्ठी आयोजित की गई। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा आयोजित उक्त संगोष्ठी में कई कवियों ने सुंदर काव्य पाठ किया।
संचेतना के राष्ट्रीय सचिव सुन्दरलाल जोशी ‘सूरज‘ ने बताया कि,डॉ. प्रभु चौधरी (महासचिव-संचेतना)ने पं. उपाध्याय पर मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन दिया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि लेखक एवं आलोचक प्रो. शैलेन्द्रकुमार शर्मा ने कहा कि,रचनाकारों को काव्य परम्परा का ज्ञान होना चाहिए। श्रेष्ठ कवि वह है जो अलक्षित और अनदेखे को भी लक्षित करवा देता है। प्रमुख अतिथि ब्रजकिशोर शर्मा,विशिष्ट अतिथि डॉ. जी.डी. अग्रवाल,ओमप्रकाश प्रजापति एवं डॉ. शहाबुद्दीन शेख रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कविता रायजादा(आगरा) ने की। संगोष्ठी में काव्य रचना की प्रस्तुति अशोकसिंह,डॉ. भरत शेणकर,डॉ. शैल चन्द्रा सहित लता जोशी एवं डॉ. मुक्ता कौशिक आदि ने दी। संचालन महासचिव डॉ. रश्मि चौबे ने किया। आभार अध्यक्षा डॉ. शिवा लोहारिया ने माना।
oooooo

Leave a Reply