कुल पृष्ठ दर्शन : 309

लेखिका आकांक्षा ‘रुपा’ सम्मानित

कटक (ओडिशा)।

प्रसिद्ध लेखिका और शिक्षक श्रीमती आकांक्षा चचरा ‘रुपा’ और श्रीमती जानकी झा श्रेष्ठ को हिन्दी लेखन के लिए सम्मानित किया गया है।

लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी साहित्य की स्तरीय पत्रिका ‘अरुणोदय’ का लोकार्पण गुरुनानक पब्लिक स्कूल(कटक) की प्रधानाचार्या श्रीमती संचिता मोहन्ती और हिन्दी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (कटक) के प्रधानाचार्य डॉ. सत्यनारायण पंडा द्वारा किया गया। इस समारोह में श्रीमती झा (शिक्षिका) एवं श्रीमती चचरा को उनकी हिन्दी के प्रति समर्पित सेवाओं सहित लेखन के लिए अरुणोदय साहित्यकार मंच (लखनऊ) द्वारा प्रदत्त सम्मान पत्रों को भी प्रधानाचार्य द्वारा देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने ‘अरुणोदय’ के सम्पादक पुरुषोत्तम सोनी को हिन्दी के प्रचार-प्रसार में समर्पित सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply