कुल पृष्ठ दर्शन : 1

आचार्य संजय सिंह ‘चंदन’ की ५ पुस्तक लोकार्पित

धनबाद (झारखंड)।

सिंदरी (धनबाद) में अवकाश प्राप्त महाप्रबंधक एवं राष्ट्रीय साहित्यकार आचार्य संजय सिंह ‘चंदन’ द्वारा  रचित-संपादित पुस्तक ‘स्वर संग्राम’ (द्वितीय खण्ड, एकल काव्य संग्रह)
का लोकार्पण किया गया। यह भव्य लोकार्पण सिंदरी (शहरपुरा) में प्रोजेक्ट्स एंड डेवेलपमेंट इंडिया लि. के महाप्रबंधक सह एडवाइजर मो. अबुल कलाम अनवर ने बतौर अतिथि किया।
      इस अवसर पर ‘भारत के प्रतिभाशाली कवि’ (साझा काव्य संकलन), ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (साझा काव्य संकलन, सम्पादन-डॉ. सुशीला कुमारी), ‘हे शारदे माँ’ (साझा काव्य संग्रह) एवं ‘काव्य कुमुद्’ (साझा काव्य संकलन-डॉ. अंजना सिन्हा) पुस्तक को भी लोकार्पित किया गया। आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडेय, समाजसेवी रवि कुमार-मनोज मिश्रा, पत्रकार उमेश तिवारी एवं रामप्रकाश शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
 महाप्रबंधक ने ‘चंदन’ द्वारा रचित सभी काव्यों की तारीफ करते हुए बताया कि इनकी लेखनी का लोहा बाल्य काल से सिंदरी स्कूल के शिक्षक और प्रोफेसर भी मानते रहे हैं, ये उनकी अद्भुत प्रतिभा है। हम इनकी बेहतरीन ५ पुस्तकों की हिंदी जगत में सर्वश्रेष्ठता की अपेक्षा करते हैं और शुभकामनाएं व्यक्त करते हैं।