कुल पृष्ठ दर्शन : 1

पुस्तक विमोचन संग हुआ सम्मान

श्रीनाथ द्वारा (राजस्थान)।

साहित्य मंडल (श्रीनाथद्वारा) में साहित्यिक महाकुंभ में आगरा के कवि पं. योगेश चन्द्र शर्मा ‘योगी’
को ‘हिंदी काव्य भूषण’ सम्मान से सम्मानित किया गया। ऐसे ही वरिष्ठ पत्रकार आदर्श नंदन गुप्ता को ‘संपादक रत्न’ एवं वरिष्ठ पत्रकार मधुकर चतुर्वेदी को ‘पत्रकार प्रवर संपादक’ की उपाधि से अलंकृत किया गया।
  इसी तरह ‘भारत-भूटान अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य, सांस्कृतिक मैत्री सम्मेलन’ का आयोजन संयुक्त रूप से भूटान की राजधानी थिम्पू में हुआ। इसमें विश्व से आए तमाम साहित्य मनीषियों ने सहभागिता की। अध्यक्षता डॉ. वीरेन्द्र सिंह ‘वीर’ (निदेशक आईसीटीआर) द्वारा की गई। मुख्य अतिथि हरिका मनराई (निदेशक, भूटान ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) तथा विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य लक्ष्मीदास शर्मा (भूटान) एवं प्रसिद्ध साहित्यकार अच्युत धिमरे (भूटान) ने मंच को सुशोभित किया। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन, सम्मान समारोह और अंत में गोष्ठी हुई। इसमें भारत की कथाकार मीनू त्रिपाठी के पर्यावरण को समर्पित, भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित किशोरवर्ग कहानी संग्रह ‘बूगी लौट आया’ का विमोचन हुआ। अन्य साहित्यकारों सहित मीनू त्रिपाठी एवं कर्नल प्रवीण त्रिपाठी को ‘साहित्य शिरोमणि सम्मान’ से विभूषित किया गया।