कुल पृष्ठ दर्शन :

साहित्यकार ‘यूपी रत्न’ डॉ. गोपाल चतुर्वेदी सम्मानित

वृन्दावन (उप्र)।

वृन्दावन कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण सेवा धाम में श्रीराधा किशोरी निकुंज सेवा प्रकल्प ट्रस्ट द्वारा साहित्यकार ‘यूपी रत्न’ डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को उनकी लेखनी से ब्रज संस्कृति व हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर की गई अविस्मरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान ट्रस्ट के अध्यक्ष व प्रख्यात धर्माचार्य अम्बरीष कृष्ण महाराज एवं सन्त प्रवर रामदास महाराज ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र तथा ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके दिया। इस अवसर पर पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, ब्रजभूमि कल्याण परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. बिहारीलाल वशिष्ठ, पूर्व प्राचार्य डॉ. राम सुदर्शन मिश्र और अंकित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।