नीलम प्रभा सिन्हा
धनबाद (झारखंड)
******************************
जीवन के इन चार दिनों में,
करता चल शुभ कर्म
कर्म ही जीवन का आधार है,
कर्म से बनता भूत, भविष्य और वर्तमान।
जीवन सफल करना है तो,
अच्छे और आदर्श कर्म करो
ऐसे कर्म करो कि सबको,
सुख मिले और आनंद मिले।
बुद्धि और विवेक से कर्म करें,
मानव जीवन अनमोल है
कर्म करने का अधिकार मिला है,
यही मानव जीवन का मोल है।
बाकी सभी जीव भोग योनि में,
अपने कर्मों का फल भोगते हैं
मनुष्य को सोच-विचार कर,
अपने कर्मों का चुनाव करना है।
मानव को सुंदर कर्म करने चाहिए,
जिससे मानव जाति का कल्याण हो
अच्छे कर्मों से पहचान बने,
और जीवन में सम्मान मिले।
सेवा भाव से कर्म करें हम,
दूसरों की भलाई करते जाएँ
जरूरतमंदों की मदद करके,
उनके जीवन में खुशियाँ लाएँ।
गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोलें,
जहाँ शिक्षा निःशुल्क मिले
वे भी पढ़-लिखकर आगे बढ़ें,
और जीवन में खुशियाँ खिले।
गरीबों के लिए सस्ते भोजन का,
हम सब मिलकर प्रबंध करें
भूखों को भोजन देकर हम,
मानवता का धर्म निभाएँ।
अच्छे कर्मों को धर्म मानकर,
प्रेम से अपने कर्म करें।
सबके सुख-दु:ख में साथ निभाएँ,
तभी भगवान का प्रेम पाएँ॥