ममता साहू
कांकेर (छत्तीसगढ़)
*************************************
डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती विशेष…
माता श्रीमती भीमा बाई,
पिता राम मालो सकपाल
१४ अप्रैल १८९१ को,
जिनके घर आया धरती का लाल।
महू छावनी जन्म स्थल,
अम्बा बाड़े जिनका ग्राम
छुआ-छूत के लिए,
जीवनभर किया संग्राम।
पीएच-डी. कर अर्थशास्त्री बने,
भारत का बढ़ाया मान
‘बाबा साहेब’ डॉ. आम्बेडकर ने,
देश-हित में किया संविधान निर्माण।
गरीब असहाय के जीवन में,
फूँके फिर से प्राण
भेद-भाव सारे मिटाकर,
दिलाया अधिकार समान।
दलितों का मसीहा बनकर,
आत्मसम्मान से जीना सिखाया
बाबा साहेब जनहित में,
करते रहे हर अच्छा काम।
शिक्षा को मिला खूब बढ़ावा,
बढ़ा गरीब व्यक्ति का भी ज्ञान।
देश के ऐसे महापुरुष को,
हम करते शत-शत प्रणाम॥