कुल पृष्ठ दर्शन : 16

‘रूप साहित्य सम्मान’ हेतु प्रविष्टियाँ/अनुशंसा आमंत्रित

वाराणसी (उप्र)।

साहित्य के क्षेत्र में संपादकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, किंतु अक्सर संपादन के क्षेत्र में सम्मान और पहचान के अवसर कम ही देखने को मिलते हैं। संपादन के इसी अतुलनीय साहित्यिक अवदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से स्थापित ‘रूप साहित्य सम्मान’ के लिए १५ नवम्बर तक प्रविष्टि चाही गई है।
      संयोजक राजेश प्रताप सिंह (७२७५४६६७७१) के अनुसार यह सम्मान ऐतिहासिक साहित्यिक पत्रिका ‘कवि’ के  यशस्वी संपादक स्व. रूप नारायण सिंह (रूप) की स्मृति में समर्पित है। सम्पादन कला के अवदान को सम्मानित करने हेतु प्रतिबद्ध इस सम्मान स्वरूप २५ हजार ₹, मान पत्र आदि दिया जाएगा। प्रविष्टि मेल (saakhee @gmail.co m) से भेजनी है।