कुल पृष्ठ दर्शन : 2

आन-बान-शान

सरोजिनी चौधरी
जबलपुर (मध्यप्रदेश)
***************************************

आन बान ज्ञान शान, देश है महान जान,
गौरव की गाथा आप, ऐसी कुछ गाइए।

सदाचार, सहयोग, संयम
सब साथ ले,
समता सद्भावना को, सार्थक बनाइए।

सुधरे प्रत्येक व्यक्ति, राष्ट्र सुधर जाएगा,
शुद्ध सरल संकल्प, मन में जगाइए।

गरिमा के स्वर गूँजे, पूरे गगन के बीच
गौरव का कोई काम, करके दिखाइए।

लहर-लहर रंग, तिरंगे के लहराए,
देश के महान वीर, सैनिकों को ध्याइए॥