कुल पृष्ठ दर्शन : 583

You are currently viewing कलमकार डॉ. चेतना उपाध्याय सम्मानित

कलमकार डॉ. चेतना उपाध्याय सम्मानित

अजमेर (राजस्थान)।

क्रियाशील संस्था कादम्बरी (जबलपुर) का अभा साहित्यकार अलंकरण सम्मान-२०२३ शहीद स्मारक भवन (मप्र) में आयोजित किया गया। इसमें अजमेर की कलमकार डॉ. चेतना उपाध्याय को उनके शोध ग्रंथ ‘किशोरावस्था में समायोजन पर संस्कृति और संस्कारों की आभा से दीप्त समाज सापेक्ष रचनात्मक अवदान के परिप्रेक्ष्य’ के लिए सम्मानित किया गया।

इन्हें अतिथि अटल बिहारी वाजपेयी विवि (बिलासपुर) के कुलपति डॉ. ए.डी.एन., साध्वी विभानंद गिरीप्रज्ञा (पीठाधीश्वर) और आचार्य भगवंत दुबे ने २१०० रुपए, शाल, श्रीफल एवं सम्मान-पत्र भेंट किया। डॉ. राजकुमार सुमित्रा ने उपस्थित संपूर्ण भारतवर्ष से आमंत्रित कलमकारों के प्रति आभार ज्ञापित किया। संचालन राजेश पाठक व प्रतुल श्रीवास्तव ने किया।