कुल पृष्ठ दर्शन : 649

You are currently viewing कवियित्री कंचन पाठक को ‘केतकी साहित्य रत्न’

कवियित्री कंचन पाठक को ‘केतकी साहित्य रत्न’

नई दिल्ली।

कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद् के तत्वावधान में राष्ट्रीय साहित्य समागम व सम्मान समारोह- २०२३ का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध लेखिका एवं कवियित्री कंचन पाठक को इसमें ‘केतकी साहित्य रत्न’ सम्मान से नवाजा गया।
कंचन पाठक को यह सम्मान साहित्यिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। समारोह में देशभर की २१ प्रतिभाओं को केतकी व गोमती साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री लोकेन्द्र प्रताप सिंह रहे। आयोजन में अध्यक्ष संदीप महरोत्रा, सनी गुप्ता और नरेन्द्र रस्तोगी समेत बहुत से गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। देशभर के साहित्यकार भी उपस्थित रहे।
सुश्री पाठक ने अपने गीत और ग़ज़ल से महफ़िल में रौनक भर दी। सभी अतिथियों व साहित्यकारों को सम्मान चिन्ह दिए गए।
संचालन संस्थापक गोविन्द गुप्ता ने किया।