कुल पृष्ठ दर्शन :

गोष्ठी के साथ संग्रह ‘अजनबी शहर में’ पर हुई सार्थक चर्चा

बंगलुरु (कर्नाटक)।

शहर की अग्रणी साहित्यिक संस्था साहित्य साधक मंच का मासिक सारस्वत कार्यक्रम वरिष्ठ ग़ज़लकार सुरेंद्र कोहली सूरी की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ कवि डॉ. जयसिंह अलवरी के मुख्याआतिथ्य में हुआ। कवि अर्जुन सिंह धर्मधारी एवं वरिष्ठ कवयित्री गिरिजा कुलश्रेष्ठ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमा बढ़ाई।
   प्रथम सत्र में गिरिजा कुलश्रेष्ठ द्वारा रचित कविता संग्रह ‘अजनबी शहर में’ पर चर्चा हुई, जिसमें प्रो. मैथिलि पी.राव. मंजू वेंकट और ज्ञानचंद मर्मज्ञ ने विचार व्यक्त किए। गिरिजा जी ने श्रोताओं के मन में उमड़ते हुई प्रश्नों का समाधान कर सत्र को सारगर्भित ऊँचाई दी।
    द्वितीय चरण में सरस काव्य गोष्ठी का शुभारम्भ पद्मा श्रीनिवासन वसुधा द्वारा प्रस्तुत माँ शारदे की वंदना से हुआ। गोष्ठी में प्रतीक्षा तिवारी, रचना उनियाल, डॉ. अलवरी, डॉ. रजनी शाह और ज्ञानचंद मर्मज्ञ आदि ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को ऊंचाई दी।
   सञ्चालन कवि भूपेंद्र सिंह कटाक्ष और मंच के अध्यक्ष ज्ञानचंद मर्मज्ञ ने किया।