कुल पृष्ठ दर्शन : 23

You are currently viewing निदेशक डॉ. विकास दवे को मिलेगा भीष्म सिंह चौहान बाल साहित्य सम्मान

निदेशक डॉ. विकास दवे को मिलेगा भीष्म सिंह चौहान बाल साहित्य सम्मान

भोपाल (मप्र)।

बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र ने बाल साहित्यकारों, बाल चिकित्सा एवं बाल प्रतिभा को देने वाले सम्मानों की घोषणा की है। इस कड़ी में साहित्य अकादमी मप्र के निदेशक व बाल साहित्यकार डॉ. विकास दवे को इस वर्ष डॉ. भीष्म सिंह चौहान बाल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
केंद्र के निदेशक महेश सक्सेना एवं संयोजक जलज गुप्ता ने बताया कि, इस वर्ष अरुणा निगम बाल साहित्य सम्मान डॉ. अल्पना वर्मा को, राष्ट्रबंधु बाल साहित्य सम्मान विमला रस्तोगी को, डॉ. हुकुमपाल सिंह बाल साहित्य सम्मान डॉ. वर्षा ढोबले को और ज्ञान सिंह आर्य बाल
साहित्य सम्मान किरण सिंह को दिया जाएगा।

आपने बताया कि, प्रभाकर दुबे बाल साहित्य सम्मान अजीत सिंह राठौर को, मास्टर गेंदालाल जायसवाल बाल साहित्य सम्मान ओमप्रकाश क्षत्रिय को, रामभाऊ कोपुलवार बाल साहित्य सम्मान डॉ. आरपी सारस्वत को, तारा पांडे बाल साहित्य सम्मान ऊषा सोमानी को, शकुंतला सक्सेना लोक कला बाल साहित्य सम्मान डॉ. मनोरमा सक्सेना ‘मनु’ को, कवि रंजन सेन गुप्ता बाल साहित्य सम्मान ललित शौर्य को, शंभू दयाल शुक्ला बाल साहित्य आजाद एवं राष्ट्र बंधु बाल प्रतिभा सम्मान कु. वाची को दिया जाएगा।