कुल पृष्ठ दर्शन : 193

You are currently viewing लघुकथा प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि ३० जून तक आमंत्रित

लघुकथा प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि ३० जून तक आमंत्रित

इंदौर (मप्र)।

क्षितिज संस्था, इंदौर द्वारा २९ अक्टूबर २०२३ को इंदौर में अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन-२०२३ आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विश्व लघुकथा प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। प्रति. में सम्मिलित होने हेतु प्रविष्टि ३० जून तक भेजी जाएगी।
संयोजक अंतरा करवड़े के अनुसार १ प्रविष्टि-लघुकथा निर्धारित समय में मेल (kshitijlaghukatha@gmail.com) से भेजी जा सकती है। चयनित प्रथम ७ विजेता लघुकथाकारों को डॉ. सतीश दुबे स्मृति लघुकथा सम्मान, डॉ. श्याम सुंदर व्यास स्मृति लघुकथा सम्मान, सुरेश शर्मा स्मृति लघुकथा सम्मान, विक्रम सोनी स्मृति लघुकथा सम्मान, पारस दासोत स्मृति लघुकथा सम्मान, निरंजन जमीदार स्मृति लघुकथा सम्मान और चंद्रशेखर दुबे स्मृति लघुकथा सम्मान दिए जाएंगे। यह पुरस्कार-सम्मान इंदौर में दिए जाएंगे।

Leave a Reply