कुल पृष्ठ दर्शन : 141

You are currently viewing विद्यावाचस्पति डॉ. अरविंद जैन को न्यास द्वारा डॉ. धर्मवीर भारती पुरस्कार

विद्यावाचस्पति डॉ. अरविंद जैन को न्यास द्वारा डॉ. धर्मवीर भारती पुरस्कार

भोपाल (मप्र)।

के.बी. हिंदी सेवा न्यास द्वारा डॉ. अरविंद जैन भोपाल को षष्टम अंतरराष्ट्रीय डॉ. धर्मवीर भारती स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया है। वर्ष १९७४ से २०११ तक मध्य प्रदेश शासन में विभिन्न पदों पर सेवा के उपरांत एकाकी जीवन में साहित्य को अपना सहारा बनाकर दिन-रात लेखन कार्य में आप लगे हैं। इसी क्रम में आपकी ‘भक्ति की शक्ति’ पुस्तिका, ‘आनंद कही-अनकही’ उपन्यास सहित ‘चार इमली’ व्यंग्यात्मक कृति आदि का प्रकाशन हुआ है। समाजसेवी डॉ. जैन के अनेक लेख पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होते रहते हैं। आपको कई संस्थाओं द्वारा पहले भी हिंदी के विकास, सम्पादन, साहित्य आदि के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका हेतु सम्मानित किया गया है। सम्मान हेतु आपको शुभचिंतकों और मित्रों ने बधाई दी है।

Leave a Reply