कुल पृष्ठ दर्शन : 9

You are currently viewing सत्यनिष्ठा अरुणा रघुवंशी की पहचान

सत्यनिष्ठा अरुणा रघुवंशी की पहचान

गोष्ठी…

आगरा (उप्र)।

आगरा की प्रथम महिला रंगकर्मी स्व. अरुणा रघुवंशी की पहचान उनकी सत्यनिष्ठा से थी। वे हमेशा अपने कर्तव्य पथ को ही अव्वल रखती थीं। परिवार और समाज के बीच उनका सामंजस्य गजब का था।      

     भारतीय जन नाट्य संघ, आगरा द्वारा यूथ हॉस्टल में आयोजित अरुणा रघुवंशी स्मृति विचार गोष्ठी में शहर के गणमान्यजनों ने यह विचार व्यक्त किए। ‘भारतीय संविधान के अनुपालन के वर्तमान संदर्भ’ विषयक इस गोष्ठी का संचालन करते हुए संघ के दिलीप रघुवंशी ने अरुणा रघुवंशी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता कर रही ईएसआई हॉस्पिटल की सीएमओ डॉ. मीना यादव ने उनके साथ बिताए समय की यादें साझा कीं। आगरा कॉलेज की पूर्व प्रचारक डॉ. रेखा पतसारिया, उत्तर प्रदेश महिला फेडरेशन की अध्यक्ष डॉ. निशा राठौर और प्रो. ज्योत्सना रघुवंशी ने भी विचार व्यक्त किए। अरुणा रघुवंशी स्मृति सम्मान श्रीमती शीला नेल्सन सिंह को दिया गया। डॉ. शशि तिवारी एवं असलम खान ने कविता पाठ किया। साहित्यकर्मी अनिल शुक्ला, डॉ. जे.एस. धाकरे, पूरन सिंह, रविन्द्र रघुवंशी और भारतसिंह सिकरवार आदि भी उपस्थित रहे।