कुल पृष्ठ दर्शन : 23

You are currently viewing साहित्यकार प्रो. शरद नारायण खरे सम्मानित

साहित्यकार प्रो. शरद नारायण खरे सम्मानित

मंडला (मप्र)।

काव्यांजलि संस्था द्वारा मंडला में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय गीतकार विष्णु सक्सेना ने राष्ट्रीय स्तर पर मंडला को गौरवान्वित करने वाले लेखक प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे को सम्मानित किया।

इस आयोजन में अतिथि कवियों के काव्यपाठ के बाद चयनित उन स्थानीय कवियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इनमें विगत ५० वर्ष से साहित्य सेवा कर अनेक कृतियों के सृजनकर्ता, देशभर के मंचों पर धूम मचाने वाले, साहित्य अकादमी मप्र के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षाविद् व इतिहासकार प्रो. खरे को श्री सक्सेना, भाजपा के मंडला जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, ज़िला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम व कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने प्रशस्ति-पत्र देकर व अंगवस्त्रम ओढ़ाकर सम्मानित किया।