कुल पृष्ठ दर्शन : 3

संघर्ष को कब दोगे सम्मान ?

हरिहर सिंह चौहान
इन्दौर (मध्यप्रदेश )
************************************

मौन संघर्ष, हाथों में छाले, सम्मान कब ? (मजदूर दिवस विशेष)….

श्रमिक मेहनत लगन और परिश्रम से,
कर रहा अपना काम
तुम उसे कम मत समझो, 
उसका संघर्ष मौन जरूर है।

वह करता रहता मजदूरी,
जीवन-यापन के लिए
रुकना नहीं उसका काम,
आज उसका संघर्ष मौन जरूर है।

हाथों में छाले, पैरों में दर्द,
लेकिन हिम्मत उसमें कम नहीं
हर परिस्थिति में मजदूर करता काम
कब दोगे उसे मान-सम्मान ?
आज जिसका संघर्ष मौन है…।