स्पर्धा में गीत को प्रथम स्थान

hindi-bhashaa

अबूधाबी (यूएइ)। केंद्र सरकार के अभियान ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के तहत संस्कृति मंत्रालय ने ‘यूनिट इन क्रिएटिविटी’ प्रतियोगिता कराई थी। इसमें देवप्रिया ‘अमर’ तिवारी के देशभक्ति गीत को जिला स्तर (चूरू, राजस्थान) पर प्रथम स्थान और नकद पुरस्कार मिला है। इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए आपको मित्रों ने शुभकामनाएँ दी है।

अकादमी एवं महाविद्यालय ने कराया ‘मातृभाषा महोत्सव’

hindi-bhashaa

दिल्ली। ‘अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ के अवसर पर हिंदुस्तानी भाषा अकादमी एवं किरोड़ीमल महाविद्यालय की ‘भारतीय भाषा समिति’ के संयुक्त तत्वाधान में ‘मातृभाषा महोत्सव’ का आयोजन किया गया। ४ सत्रों में इस महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ।इस आयोजन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अनेक विवि के विद्यार्थियों तथा भारतीय भाषाओं के … Read more

पुस्तक विमोचन संग सम्मान किया

hindi-bhashaa

नई दिल्ली। ‘नवल रश्मि’ साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा दिल्ली स्थित सुरभि म्यूजिक स्टूडियो में साहित्य महोत्सव एवं लोकार्पण व सम्मान समारोह किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ ग़ज़लकार प्रमोद कुमार कुश ‘तन्हा’ ने की। मुख्य अतिथि दोहा सम्राट नरेश शांडिल्य और विशिष्ट अतिथि काव्य मंजरी साहित्य मंच की संस्थापिका एवं साहित्यकार डॉ. नीरजा मेहता, टू मीडिया … Read more

ऋतुराज बसंत पर हुई काव्य गोष्ठी

hindi-bhashaa

रायपुर (छग)। वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक मंच छत्तीसगढ़ ईकाई द्वारा संस्थापक नरेश राज तथा उपाध्यक्ष किरण गर्ग के सौजन्य से ऑनलाइन बसंत गणतंत्र काव्य संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि (अहमदाबाद) प्रणव भारती की उपस्थिति में शुभारंभ अल्पना झा की सरस्वती वंदना से हुआ।तत्पश्चात उन्होंने ऋतुराज बसंत के आगमन … Read more

२४ से अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी

hindi-bhashaa

रायगढ़ (छग)। शहीद नंदकुमार पटेल वि.वि. रायगढ़ से सम्बद्ध स्नातकोत्तर शास. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय (रायगढ़) के हिन्दी विभाग के तत्वावधान में ‘छायावादोत्तर हिन्दी कविता में रचनात्मक प्रतिबद्धता और सार्थकता’ विषय पर २४ फरवरी से संगोष्ठी संयोजित है। इसमें पद्मश्री सम्मान प्राप्त साहित्यकारों, कुलपति व विद्वानों की उपस्थिति रहेगी। संगोष्ठी की संयोजक डॉ. मीन केतन … Read more

‘अनेकांत’ द्वारा अनेक साहित्यकार सम्मानित

hindi-bhashaa

जबलपुर (मप्र)। साहित्यिक संस्था ‘अनेकांत’ ने नगर के कई साहित्यकारों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता शरद भाई पालन ने की। डॉ. संध्या जैन श्रुति के संयोजन में राजेंद्र जैन रतन, राजेन्द्र मिश्रा, डॉ. अरुणा पांडे, डॉ. सलपनाथ यादव, के.पी. पांडे एवं आशुतोष तिवारी आदि को सृजनात्मक सेवाओं हेतु सम्मानित … Read more

संग्रह को ‘साहित्य श्री’ राष्ट्रीय अलंकरण-२०२२ भेंट

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र)। अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन एवं सुमन चतुर्वेदी मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें लेखिका नीलू शुक्ला के बाल कविता संग्रह ‘अम्मा का झबला’ को ‘साहित्य श्री’ राष्ट्रीय अलंकरण- २०२२ भेंट किया गया। आपने इस हेतु आयोजक समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया … Read more

तुलसी साहित्य अकादमी का वार्षिकोत्सव १९ मार्च को

बैठक… बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। तुलसी साहित्य अकादमी की प्रांतीय इकाई की बैठक सोमवार को संस्कार भवन बिलासपुर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक ने की। तय किया गया कि संस्था का वार्षिक उत्सव १९ मार्च को आयोजित किया जाएगा।बैठक में केवल कृष्ण पाठक, कवि संगम त्रिपाठी, डॉ. ए.के. यदु, डॉ. राघवेंद्र दुबे, … Read more

लघुकथा के समापन में अनकहा ही प्राण तत्व

hindi-bhashaa

गोष्ठी… लखनऊ (उप्र)। लघुकथा के सहज आगाज और समापन में कुछ अनकहा ही प्राण तत्व है।यह बात समीक्षक, लघुकथाकार और साहित्य संपादक सिद्धेश्वर जी ने मुख्य अतिथि के रूप में अभा लघुकथा कक्ष (लखनऊ) की मासिक लघुकथा गोष्ठी में कही। यह आचार्य ओम नीरव की अध्यक्षता और कथाकार मंजू सक्सेना के संचालन में आभासी माध्यम … Read more

पुस्तक ‘एक-दूजे का दर्द’ लोकार्पित

hindi-bhashaa

इंदौर (मप्र)। संस्था अखंड संडे के तत्वावधान में वरिष्ठ लेखक चंद्रधर मिश्र की पुस्तक ‘एक-दूजे का दर्द’ का ऑनलाइन लोकार्पण रतलाम से साहित्यकार गौरीशंकर दुबे व सुरेन्द्र शर्मा के आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. पद्मासिंह, डॉ. योगेंद्रनाथ शुक्ल, मीना गोदरे, डॉ. शशि निगम और मुकेश इंदौरी आदि उपस्थित रहे।