नई मंजिलें

जसवीर सिंह ‘हलधर’देहरादून( उत्तराखंड)********************************* नयी मंजिलें हैं नये काफिले हैं।सभी दूर राहों में उलझे मिले हैं॥ यही है वो बस्ती जहां से चले थे,वहीं एक घर में सभी हम पले थे।पुराना जमाना कहाँ खो गया है,बनाते दिखें सब हवा में किले हैं॥नयी मंजिलें हैं,नये काफिले हैं… वो सस्ती दुकानें कहाँ गुम हुई हैं,वो मस्ती मचानें … Read more

माता,भर दो नव विश्वास

आशा आजाद`कृति`कोरबा (छत्तीसगढ़) ******************************************* करूँ वंदना शारद माँ की,करती हूँ यह आस।नेक सृजन का पथ हो माता,भर दो नव विश्वास॥ जनहित का उद्धार करे हम,सृजन गढ़े अनमोल।शब्द शब्द में सार समाये,मन जाए नित डोल।हृदय भाव की अभिव्यक्ति से,फैले नित्य उजास।करूँ वंदना शारद माँ की,करती हूँ यह आस॥ लेखन में भाईचारा हो,प्रेम भाव का सार।लेखन से … Read more

ये भारत प्राण हमारा है

शंकरलाल जांगिड़ ‘शंकर दादाजी’रावतसर(राजस्थान) ****************************************** रचना शिल्प:मात्रा १६+१४=३० जन्म भूमि ये कर्मभूमि ये भारत प्राण हमारा है,जिस मिट्टी में बचपन खेला उस पर तन-मन वारा है।जिस आँचल की छाँव के तले हमने है जीना सीखा,हम भारत के वासी,हमको कण-कण इसका प्यारा है॥ इस माटी की सोंधी सुगंध,रची हुई है इस तन में,इसकी खातिर जाँ दे सकते … Read more

माँ…

डॉ.विद्यासागर कापड़ी ‘सागर’पिथौरागढ़(उत्तराखण्ड)********************************** माँ मुझे तू निज चरण की धूल दे दे।नेह का माँ तू सुवासित फूल दे दे॥माँ मुझे तू निज… लेखनी को नित नवल तू गान देना,मैं मनुज हूँ तू सदा ये भान देना।सह सकूँ मैं कंटकों की धार को माँ,यदि मिलें तो छू सकूँ अंगार को माँ।निज कृपा का माँ मुझे दुकूल … Read more

प्रियतम आओ…

डॉ.विद्यासागर कापड़ी ‘सागर’पिथौरागढ़(उत्तराखण्ड)********************************** रचना शिल्प:मात्रा १६-१४………. प्रिय परदेश छोड़ घर आओ,अब बसंत आने को है।सुमनों से मिलकर मधुकर अब,प्रणय गीत गाने को है॥ बहुत सही मैं विरह वेदना ,जागी कई निशाओं में।मेरे नयन नीर मिले थे,प्रियतम काग घटाओं में॥कुसुमाकर से हार मानकर,अब निपात जाने को है।प्रिय परदेश छोड़ घर आओ,अब वसंत आने को है…॥ कलियाँ … Read more

सँभल जाओ अभागो

जसवीर सिंह ‘हलधर’देहरादून( उत्तराखंड)********************************* केतु के सम्मान का तो ध्यान रखो।देश की खातिर सँभल जाओ अभागोंll आचरण इतना अपावन मत दिखाओ,आवरण माँ भारती का मत हटाओ।हो सके तो आदमी बनकर दिखा दो,चैनलों पर बैठ यूँ गोले न दागोllदेश की खातिर सँभल जाओ अभागों… खाक बनकर रह न जाये घर तुम्हारा,देखकर हरक़त बढ़ा चिंतन हमारा।कर रहे … Read more

लोभ मोह के भँवर

आशा आजाद`कृति`कोरबा (छत्तीसगढ़) ******************************************* अनाचार के बुरे कृत्य को,मूक देख चुपचाप खड़ा।श्रेष्ठ कर्म के पथ को भूला,मनुज द्वेष में आज पड़ा।स्वार्थ भाव को हृदय बसाता,सबके मन वो खटक रहा।लोभ मोह के भँवर में फँसा,सत्य कर्म पर अटक रहा…॥ भाई का दुश्मन है भाई,धन का लोभ हृदय भरा।रिश्तों के बंधन सब टूटे,प्रेम भाव नहिं हृदय धरा।सर्व … Read more

समय लगेगा…

डॉ.विद्यासागर कापड़ी ‘सागर’पिथौरागढ़(उत्तराखण्ड)********************************** श्रमसीकर से सींच कर्म की खेती करना,गूढ़ अटल विश्वास भी भरकर रखना मन में।कभी निपात मिले तो न साहस खोना राही,समय लगेगा आयेंगे मधुर फल जीवन मेंll कभी भरें नयन तो अधरों से हास न जाये,धारा मिले विपरीत जतन से खेना नैयाlकभी ताप हो गहन निराश तुम कभी न होना,कुछ दूरी तक … Read more

अपमान नहीं होने देंगे

विजयलक्ष्मी विभा इलाहाबाद(उत्तरप्रदेश)************************************ हम भारत माँ के झंडे का,अपमान नहीं होने देंगे।उन कृषक वेश गद्दारों कासम्मान नहीं होने देंगे॥ यों धोखेबाज छली कपटी,हो सकता नहीं अन्नदाताऔरों को जीवन देने को,जो खुद ही दाने उपजाता।हम अन्नदान का,देशद्रोह,प्रतिदान नहीं होने देंगे।उन कृषक…॥ जो लाल किले पर काल सदृश,काली करतूत दिखा आये।ये घुसपैठी हैं भारत में,दुनिया को सीख सिखा … Read more

अपने तक सीमित हैं सारे

प्रो.डॉ. शरद नारायण खरेमंडला(मध्यप्रदेश) ******************************************************* दिल छोटे,पर मक़ां हैं बड़े,सारे भाई न्यारे।अपने तक सीमित हैं सारे,नहीं परस्पर प्यारे॥ दद्दा-अम्मां हो गये बोझा,कौन रखे अब उनको।टूटे छप्पर रात गुज़ारें,परछी में हैं दिन को।हर मुश्किल से दद्दा जीते,पर अपनों से हारे,अपने तक सीमित हैं सारे,नहीं परस्पर प्यारे॥ मीठा बचपन भूल चुके सब,वर्तमान की बातें।दौलत,धरती,बैल-ढोरवा,की ख़ातिर आघातें।अपनी करनी … Read more