भारत के सच्चे सेनानी

आशा आजाद`कृति`कोरबा (छत्तीसगढ़) ******************************************* गणतंत्र दिवस स्पर्धा विशेष………. भारत के सच्चे सेनानी,सबका मान बढ़ाते है।रण पर कुर्बानी से अपने, झण्डा वो फहराते हैं॥ है शहीद कितने भारत में,कितना रक्त बहाया है,हिंदुस्तान की शान-बान में,मरकर फर्ज निभाया है।साहस रखकर फर्ज निभाते,दुश्मन मार गिराते हैं,रण पर कुर्बानी से अपने,झण्डा वो फहराते हैं॥ घर पर बैठी घरवाली जो,अपना … Read more

कब आयेंगे….

नरेंद्र श्रीवास्तवगाडरवारा( मध्यप्रदेश)**************************************** बोझिल-सी बैचेन निगाहें,ताक रहीं हैं राहों को।कब आयेंगे दिलवर मेरे,थामेंगे इन बाँहों को॥ सपने देख रही है चाहत,अरमानों का संग लिए।स्वप्निल छुअन मखमल जैसी,पल-पल पुलकित अंग लिए।शीतल-प्रीत बयार चली ये,महकाए है साँसों को,कब आयेंगे दिलवर… सीने में तस्वीर बसी जो,नज़र फिज़ाओं में आए।रोम-रोम को हर्षित करती,चंदन खुशबू महकाए॥रूप बावरे,प्रेम घनेरे,दृश्य दिखाए आँखों … Read more

माँ…तुमने दीप जलाया है

डॉ.विद्यासागर कापड़ी ‘सागर’पिथौरागढ़(उत्तराखण्ड)********************************** मेरे अँधियारे पथ पर माँ,तुमने दीप जलाया है।गुणी नहीं हूँ फिर भी माते,तुमने कंठ लगाया है॥ ठोकर पथ पर लगी,पकड़कर,तुमने सदा उठाया माँ।निद्रा भगा नयन से मेरे,मुझको सदा जगाया मांँ॥ शूल छाँट कर पथ से मेरे,तुमने सदा सजाया है।मेरे अँधियारे पथ पर माँ,तुमने दीप जलाया है॥ तीर बहुत फेंके रिपुओं ने,तुमने फूल … Read more

उस पार जाना चाहता हूँ

जसवीर सिंह ‘हलधर’देहरादून( उत्तराखंड)********************************* काव्य रूपी नाव ले उस पार जाना चाहता हूँ।शब्द की पतवार से सागर हराना चाहता हूँll गद्य रूपी पंक्तियों को तोड़कर कविता बनायी,रेत में डूबी नदी को खोद कर सरिता बहायी।जोड़ अक्षर के सहारे,तोड़ लाया चाँद-तारे,जिंदगी के इस किले को यूँ सजाना चाहता हूँllशब्द की पतवार से सागर हराना चाहता हूँ… … Read more

अनहद नाद

सुश्री अंजुमन मंसूरी ‘आरज़ू’छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश)******************************************* रचना शिल्प: मात्रा भार १६/१४ जीवनभर जो गूंजे ऐसा,मधुरिम राग सुनाओ ना।हाथ छुड़ाकर कहाँ चल दिये,दो पल साथ निभाओ ना॥ निश्चित है जाना ये माना,किंतु बिछड़ने से पहले,गीत मिलन के गाओ जिससे, पीर विरह की मन सह ले।कल आँसू हों सस्मित मेरे,सुधि ऐसी दे जाओ ना,जीवनभर जो गूंजे ऐसा,मधुरिम … Read more

जय जननी जय हिंदी भाषा

विजयलक्ष्मी विभा इलाहाबाद(उत्तरप्रदेश)********************************************** जय जननी जय हिन्दी भाषा,तू ही जन-जन की अभिलाषा। तेरा पहला अक्षर होता, नव जन्मे शिशु का पहला स्वरप्रथम ध्वनित होता तेरा ही,अक्षर जीवों की जिह्वा परlतू ही व्यक्त करे जीवों के,अन्तर्मन की गहन पिपासाllतू ही जन-जन… तू भारत की शक्ति सम्पदा,तेरे बिना न चलता जीवनतू अभिव्यक्ति मनुजता की है,तेरी लिपि है अति … Read more

मैं नदिया बनकर

मिथिलेश बड़गैंयाँजबलपुर(मध्यप्रदेश)********************************* काव्य संग्रह हम और तुम से… मानो कोई सखी पुरानी,आ जाए मन की बतियानेlसाँझ ढले फिर याद तुम्हारी,आकर बैठ गयी सिरहानेllयादों की बारात देखकरएकाकीपन नहीं ठहरता,झिलमिल तारों की चुनर लेनीलगगन से चाँद उतरताlमुझे एकटक तकता रहता,मुझसे मेरा रूप चुराने…l दिवस मिलन के बड़े सुखद थेबातें होती थीं दिन-रैन,पंख लगाकर गुजर गए जोले गए … Read more

सुरमई शामों के साए

कर्नल डॉ. गिरिजेश सक्सेना ‘गिरीश’भोपाल(मध्यप्रदेश)************************************************* काव्य संग्रह हम और तुम से तुम बिन सुरमई शामों के साए, लाओ,मैं चुन-चुन कर उन्हें सजा दूंगा।तुम सिसक-सिसक आहों के गीत गाओ,मैं अश्कों का संगीत बहा दूँगा॥ मधुबन के झुलसे सायों में,बीते वसंत की सूनी बाँहों में।तुम चुन-चुन आशाओं के दीप जलाओ,मैं साहस की ज्योति जला लूँगा॥तुम बिन सुरमई … Read more

शहीदों को नमन

डॉ. जमील अहमद ‘शाद’मेरठ(उत्तरप्रदेश)*********************************** सौ-सौ मस्तक झुके हैं नमन के लिए।मिट गये हैं जो अपने वतन के लिए।ऐसे वीरों को हम भूल सकते नहीं,रक्त सींचा जिन्होंने चमन के लिए॥ अपनी आज़ादियां इतनी सस्ती नहीं,ख़ूं जहां न बहा,कोई बस्ती नहीं।जलियां वाला भी हम भूल सकते नहीं,कितनी लाशें पड़ी थी कफ़न के लिए॥सौ-सौ मस्तक झुके हैं… धरती … Read more

पाऊँ तेरा प्यार

आशा आजाद`कृति`कोरबा (छत्तीसगढ़) ********************************************** काव्य संग्रह हम और तुम से…. पावस में मन मेरा कहता,पाऊँ तेरा प्यार।तरस रहें हैं नयना मेरे,देखो यह श्रृंगार॥ पावस मेरा हृदय जलाती,आओ प्रियवर साथ।हृदय भाव को समझो मेरा,दो हाथों में हाथ।तन मन व्याकुल तड़प रहा है,होवे कब दीदार।पावस में मन मेरा कहता,पाऊँ तेरा प्यार…॥ नीर नयन झर-झर बहते हैं,हृदय मिलन … Read more