लिखना मेरा शौक़

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)********************************** धन्यवाद कहते रहो धरो सदा मन धीर,मालिक ऊपर बैठ कर लिखता है तक़दीर। खोये-खोये से सदा क्यों इतने गंभीर,बेचैनी छिपती नहीं तुम हो बहुत अधीर। स्वप्न सुनहरे देखिए नहीं बुराई कोय,बने बावले घूमते नहीं उचित यह पीर। आशा सब पूरी करें, करें सदा उपकारऐसा तो होता नहीं देख सकल संसार। अहित कभी … Read more

करें सुश्रुषा मातु-पिता की

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* करें सुश्रुषा मातु-पिता की,सन्तति का कर्त्तव्य निभाएँनिशिवासर सन्तान समर्पित, मातु- पिता जीवन यश गाएँ। तनिक क्लेश हो असहिष्णुता सन्तानों को नित सहलाए,कर्जदार हम जीवनभर उस मातु- पिता प्रति शीश नवाएँ। विस्तृत नभ-सा छत्र पिता बन सन्तति जीवन सदा बचाए,जननी ममतांचल संजोए निज सीने का दूध पिलाए। क्षमा दया करुणार्द्र … Read more

पानी की बूँद

कमलेश वर्मा ‘कोमल’अलवर (राजस्थान)************************************* छलक उठी पानी की बूँद भरे हुए बर्तन से कुछ दूर,सहम उठी, तनिक घबरा गई जब उछली वह पानी की बूँद। डरना उसका वाजिब था जब उछल पड़ी पानी की बूँद,मिट रहा था अस्तित्व उसका जब दूर हुई वह पानी की बूँद। अस्तित्व उसका मिटने वाला ही था कि,सहसा जा गिरी … Read more

सहारा

हरिहर सिंह चौहानइन्दौर (मध्यप्रदेश )************************************ परेशानी दुःख-दर्द में घिरे हुएजीवन में,कोई भी जब रास्तानहीं मिलाकठिनाईयों से तो मैं लड़ा,पर तेरा सहारा मेरे लिए मंजिल बन गई। बहुत तलाश रहा था मैं रोशनी को,मेरे अंधियारे जीवन मेंएक किरण दिखी तो किनारा मिला,तेरा सहारा मेरे लिए मंजिल बन गई। दुनिया के सितम से मजबूर हम,टूटा हुआ तारा … Read more

अभी भी वक्त है ‘समझो’…

हेमराज ठाकुरमंडी (हिमाचल प्रदेश)***************************************** कोठियों पर कोठियाँ, बनकर हुई यहाँ सवार है,हिमाचल की राजधानी ‘शिमला’ का यह बाजार है। पहाड़ी की टेकरी पर बसा, हुआ यह निर्माण है,इन्हीं में प्रबन्धित शहर की, आबादी तमाम है। देवदार के हरे पेड़ों की बड़ी घनी यहाँ छाँव है,चारों ओर को कस्बे हैं, दूर-दूर बसे कई गाँव हैं। कह … Read more

मिलेगी मंज़िल, ले अगर ठान

डॉ. श्राबनी चक्रवर्तीबिलासपुर (छतीसगढ़)************************************************* नया है सफ़र नया है शहर,नयी पहचान, नयी उड़ानमिलेगी मंज़िल तू ले अगर ठान,हर कदम पर मिलेंगे काँटे हज़ार। हिम्मत मत हार हो जा तैयार,साथ देगा स्वयं का विवेकये जीवन है महासंग्राम,देकर जाएंगे बेहतर अंजाम। लोग उलझाएंगे पल-पल,हर ओर चाटुकार और सलाहकारलेना है तुझे निर्णय सोच-समझकर,हर दाँव तू खेल बहुत संभलकर। … Read more

भक्ति प्रीति संगम मधुर

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ********************************** भक्ति प्रीति संगम मधुर, मुरली सुर उद्भान।मिली राधिका प्रेम मन, मीरा भक्ति सुगान॥ खिली प्रीति मन माधवी, चढ़ा बाँसुरी रंग।राधा रानी प्रेम रस, मीरा भक्ति तरंग॥ रोम-रोम वंशी ध्वनित, पंचम सुर नवताल।सखी राधिका कृष्णमय, मीरा मन ख़ुशहाल॥ ललित राग अनुराग मन, मुरली मोहन श्याम।गोरी राधा प्रेमिका, मीरा नटवर नाम॥ … Read more

पैंजनी पहने सजनी

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)********************************** ओ भादों के मेघ बरस तूऐसे रिमझिम धीरे-धीरे,पैर पैंजनी पहने सजनीआई मिलन नदी के तीरे। सरस करे तन-मन गोरी काजिसके सुंदर नयन कटीले,हरियाली चहुँ ओर सुशोभितफूल खिले हैं नीले-पीले। वर्षा की बूँदों से झिलमिलवन उपवन और बाग-बगीचे,मचल-मचल मन जाए कैसेसुंदर लगते घास-गलीचे। करूँ प्रतीक्षा पल-पल लगता,ऐसे जैसे समय न बीते।आन मिलो मेरी … Read more

शब्दों का संसार

डॉ. आशा गुप्ता ‘श्रेया’जमशेदपुर (झारखण्ड)******************************************* शब्दों का संसार सदियों से,विभिन्न रूपों में है रहताबड़ी भव्य बेला वो होगी,जब काव्य शब्द ऋषि बोले। शब्दों का संसार अनुपम,जोडे़ हृदय से हृदय स्नेहभावों की बहती ये गंगा,अमृत-सा अधर जब बोले। शब्दों का संसार विष सा,जो क्रोधाग्नि में मन तोडे़चुभन दे तीरों-सा घाव,अति वैर जो बेहाल होले। शब्दों का … Read more

साथी साथ निभाना

राधा गोयलनई दिल्ली****************************************** लगातार बारिश होने से, बाढ़ आ गई भारी,खेत और घर डूब गए हैं, फैली है महामारीऊपर से तूफान ने मारा, कोई नहीं सहारा,पत्नी और बच्चे को लेकर, भाग रहा बेचारा। शायद कोई रैन-बसेरा उसे कहीं दिख जाए,इस भीषण विपत्ति से उसको तनिक त्राण मिल जाएएक यही संतोष है कि परिवार साथ है … Read more