तिनका हूँ

ममता तिवारी ‘ममता’जांजगीर-चाम्पा(छत्तीसगढ़)************************************** मैं तिनका हूँ!हाँ,मैं तिनका हूँ,चिड़िया का घर हूँचूजों का बिस्तर हूँ,मुझे अपनाया,मैं उनका हूँ।मैं तिनका हूँ… हवा से है दोस्ताना,मत रौंदना पैरों सेधूल समझकर गैरों से,जा हाल पूछ लेना जरागया आँखों में जिनकी हूँ।मैं तिनका हूँ… मत डराओ आग लेकर,बन राख मैं उड़ता रहूंगागिरता रहूंगा,झड़ता रहूंगा,तुच्छ की अहमियत क्यासाथ मैं रात-दिन का … Read more

जन की पीड़ा गाता है कवि

संजय गुप्ता  ‘देवेश’ उदयपुर(राजस्थान) *************************************** कवि जन की पीड़ा गाता है,वह बात करे हर जन की,हर हृदय की थाह रखता,पर बात कहे अपने मन की। जन-जन के घायल उद्गार,जुबाँ पर मजबूरियों के ताले,सहना ही आदत बन गई,दृष्टि में पड़ चुके हैं जालेसोच गुम हुई है आज़ादी की,सह-सह कर परेशानी,पेट कमर से लगा बुढापे में,तिल-तिल जली जवानी।कवि … Read more

दर्दभरी तारीख

श्रीमती देवंती देवीधनबाद (झारखंड)******************************************* लानत है दुष्ट फिरंगी तुम पर,कठोर निर्णय करते थे,स्वार्थ लालच में आकर के,तुम निर्मम हत्या करते थे। अप्रैल की पहली तारीख को,तुमने खुशी मनाई दु:ख देकर,रुलाया हिन्दुस्तानी को,भारतीय परमवीर को फांसी देकर। भारतीय नारी ‘माॅ॑’ देश के लिए अपने पुत्रों को खोई थी,भारत भूमि हो आजाद,इसलिए बिलख के नहीं रोई थी। … Read more

तेजोमय

एम.एल. नत्थानीरायपुर(छत्तीसगढ़)*************************************** सृष्टि निरामय सुखी मन,चैतन्यप्रकाश कामना हैतेजोमय ज्योति पुंज से,विश्व बंधुत्व भावना है। श्रेष्ठ संस्कृति की धरोहर,नवरात्रि की उपासना हैजगत कल्याण के भाव,लिए देवी आराधना है। शुभ कलश घट स्थापना,से ज्योत दैदीप्यमान हैआदिशक्ति हो विराजित,भक्त करते अनुष्ठान है। श्रंगारित माँ नव रूपों में,स्नेह सुधा-सी बरसाती हैत्याग-तपस्या से प्रमुदित,सबके मन को भाती है। सनातन नववर्ष … Read more

हुआ तो हुआ…

शशि दीपक कपूरमुंबई (महाराष्ट्र)************************************* आज सोई हुईबहरी,गूँगी हैबस्ती में,खूबशोर हुआ। असमंजस में,गूँगेबहरेपूछने लगे-भाई,क्या हुआ ?क्या हुआ!बताओ तो सही कोई…‘क्या हुआ ?’ कुछ नहीं हुआभाई!कुछ नहीं हुआ…एक झोंका था‘पुरवाई’इधर से आयाउधर ‘पश्चिम’ में चला गया। झोंकें में,कहाँ था ?इतना रंगजो उठा-पटक कर सके,ले उड़ेजले काग़ज़ों के,टुकड़े अपने संग। आज,हुआ तो हुआबहरी,गूँगीबस्ती में,बस!खूब,शोर हुआ॥

स्वर्णिम सर्वोत्तम दिन

डॉ.अशोकपटना(बिहार)*********************************** गुड़ी पड़वा विशेष…. यह संसार का पहला,स्वर्णिम सर्वोत्तम है यह दिनशुभ मुहूर्त में,प्रज्वलित अनन्त काल तकउन्नत संस्कार संग,खुशियाँ बिखेरने वाला है यह दिन। पवित्र मन से उन्नत,हृदयंगम करसुख-समृद्धि और शांति,प्रदान करता है यह दिनसृष्टि की संरचना का,प्रारंभ है यह शुभ दिन। सूर्य उदय का पहला,श्रंगार है यह दिनचैत्र नवरात्रि का शुभारंभ है,यह प्यारा दिनयह … Read more

दिल के अरमां

ताराचन्द वर्मा ‘डाबला’अलवर(राजस्थान)*********************************************** रुलाया है तो,हँसा भी दीजिएदिल में छिपा वो राज,अब बता भी दीजिए। मजाक किया था,ये तो तय हैसहन करना,अब सिखा भी दीजिए। प्रेम किया है,गुनाह बिल्कुल नहींदिल के अरमां,अब जगा भी दीजिए। अच्छी लगती है,शायरी तुम्हारीमीठी-सी ग़ज़ल,अब सुना भी दीजिए। काँटे बहुत हैं,उल्फत की राहों मेंपुष्प की सेज,अब बिछा भी दीजिए। पतझड़ … Read more

लड़ाने वाले तो लड़ा गए

हेमराज ठाकुरमंडी (हिमाचल प्रदेश)****************************************** नफरतों की आंधियाँ थम जाने दो,आ जाने दो प्रेम की शीतल बयारबदल जाने दो अब आबो-हवा को,छट जाने दो युद्धीय मेघों को यार। रक्तिम रंग से रंजित धारा को,कर लेने दो जीवन का श्रृंगारमौत का खेल बहुतेरा हो लिया,उग जाने दो अब पावन प्यार। लड़ाने वाले तो लड़ा गए तुम्हें,मकसद ही … Read more

प्रकृति मिलन

डाॅ. पूनम अरोराऊधम सिंह नगर(उत्तराखण्ड)************************************* पेड़-पौधों का पानी में प्रतिबिम्बित होना,इक-दूजे के अस्तित्व से पुष्पित पल्लवित होना। पेड़ों का अतल गहराईयों में डूबकर,पानी को अपने ही रंग में रंग लेना। लहराकर लताओं का पानी को स्पर्श करना,झुक करके फिर आलिंगनबद्ध हो जाना। शिद्दत से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति करना,फ़िजाओं को अपनी महक से महकाना। मनमोहक … Read more

नव संवत्सर उल्लास

दिनेश कुमार प्रजापत ‘तूफानी’दौसा(राजस्थान)***************************************** गुड़ी पड़वा विशेष…. नव जीवन नव आस लिए,नव संवत्सर उल्लास लिएनव सम्वत का करे स्वागत,प्रेम प्रकृति में मधुमास लिए। नव पुष्प खिले उपवन में,फैल जाए खुशबू पवन मेंनव संवत आया भारत में,कोयल मैना गाए कानन में। ढोल नगाड़े से हो आगाज,माटीपुत्र को मिले अनाजमँगलमय हो नववर्ष हमारा,गगन चुम्बी मिले परवाज। आँगन … Read more