कुछ फर्ज भी हमारा है

गुरुदीन वर्मा ‘आज़ाद’बारां (राजस्थान)******************************** तुमने दिया है जीवन हमें,कुछ फर्ज भी हमारा है।आँखों में जो भी है ख्वाब,वह सिर्फ तुम्हारा है॥ गौतम,महावीर,राम,कृष्ण,जन्मे हैं तेरी धरती पर,आजाद,भगतसिंह,बिस्मिल्लाह,कुर्बान हुए तेरी हस्ती पर।हम भी हों तुझपे कुर्बान,हममें लहू तुम्हारा है,आँखों में जो भी है ख्वाब,वह सिर्फ तुम्हारा है॥ दी है शरण तुमने दिल से,हर धर्म के इंसान को,कहते … Read more

ऋतुओं का लेखा

एम.एल. नत्थानीरायपुर(छत्तीसगढ़)*************************************** जिंदगी के हिसाबों जैसी,ऋतुएं हिसाब करती हैंतपती धूप में शीतलता,का भी जवाब करती हैं। ऋतुओं का लेखा-जोखा,मनुष्य का बही खाता है,कर्म बीज की खाद जैसी,फसलों का फ़ल पाता है। ऋतुएं तो आती-जाती हैं,मानव मन घबराता है।पाप पुण्य की धारा में,सदा डुबकी लगाता है॥

लहरों-सी स्मृतियाँ

डॉ.सोना सिंह इंदौर(मध्यप्रदेश)************************************** स्मृतियाँ होती है समुद्र की लहरों की तरह,एक आती-जाती है,मारती है टक्कर किनारों परटोहती रहती है रास्ता यहां-वहां,मथती रहती है दिमाग कोफिर चली जाती है कुछ पल के लिए,हो जाता है पहले जैसा कुछ पल के लिए। फिर आती है नए-नए आवेग के साथ लहरें,अपने साथ लाती हैं बहुत कुछ सीप,मोतीशंख,पंख और ढेर … Read more

सजनी का विरह

शंकरलाल जांगिड़ ‘शंकर दादाजी’रावतसर(राजस्थान) ****************************************** उफ़ ये बासंती बयार क्यों जियरा मेरा जलाये,दूर बसे हैं साजन मेरे याद बहुत ही आये। ये शीतल पुरवाई तन में कांटों-सी चुभती है,अब मुझसे ये दर्द जुदाई और सही न जाये। धुँधली पड़ी हाथ की मेहंदी अधर लालिमा फीकी,रूठ गये चूड़ी-कंगना भी कज़रा बहता जाये। वादा कर के गये साजना … Read more

पुलवामा का गम

ताराचन्द वर्मा ‘डाबला’अलवर(राजस्थान)*********************************************** आज फिर,आँखें हो गई नमयाद आ गया,पुलवामा का गमकितना दर्द सहा होगा,कैसे निकला होगाउनका दम। भारत माता के,वीर सपूतों नेसरहद पर,लहु बहाया है हरदमकभी नहीं,संघर्ष से हारेदेश की खातिर,लड़े बेचारेहार गई किस्मत उनकी जब,फटने लगेकारतूस और बम। धोखा हुआ था,बहुत भारीआ गई थी दुश्मन की बारी,फिर भी साहसनहीं हुआ कम।शहीदों की शहादत … Read more

करीब से अपने गुजरने दो

डाॅ. पूनम अरोराऊधम सिंह नगर(उत्तराखण्ड)************************************* हृदय के तटबंध खोल दो,भावों की सरिता बहने दोअनकहे शब्द बिखरने दो,उन्मुक्त श्वाँस लेने दो। सूरज की लालिमा में रंगने दो,स्वर कोकिल का सुनने दोबसंती फूलों संग खिलने दो,फ़िज़ाओं में महक घुलने दो। साँझ को जरा ढलने दो,बाँहों का विस्तार दो।करीब से अपने गुजरने दो,आज मुझको जीने दो॥ परिचय–उत्तराखण्ड के … Read more

आवाज दिल की सुनो

अरुण वि.देशपांडेपुणे(महाराष्ट्र)***************************************************** तेरे प्यार में डूब गया दिल,कुछ कहता है यह सुनोना करो तुम अनसुना,आवाज दिल की सुनो। जिंदगी है बहुत हसीन,महसूस तो करो एक बारनहीं आता मौसम बार-बार,बात जरा यह तुम मानो। मगरूरी अच्छी नहीं होती,नर्म दिल अपना जरा करो।दिल है तेरा दिवाना मानो,आवाज दिल की सुनो॥ परिचय-हिंदी लेखन से जुड़े अरुण वि.देशपांडे मराठी … Read more

चिराग़ जला रखना

डॉ. आशा मिश्रा ‘आस’मुंबई (महाराष्ट्र)******************************************* परिश्रम की लौ सदा ही जला रखना।प्रतिष्ठा,यश औ सम्मान बना रखना। सफल रिश्तों का होता बस यही उसूल,बेकार,फ़िज़ूल की बातों को भुला रखना। ख़्वाहिशों की ख़्वाहिश करना आसान है,जीवन में सुकून की तलाश अपना रखना। चिंताओं का उपजना रूक सका न कभी,जीवन की समस्याओं का समाधान रखना। दिल से दिल … Read more

अभिलाषा

डॉ.मधु आंधीवालअलीगढ़(उत्तर प्रदेश)**************************************** उम्र के इस पड़ाव पर आकर,क्या कोई अधिकार नहीं जीने कासारी उम्र दबाती रही,भावनाओं को नहीं थी कोईवाह-वाह सुनने की उत्सुकता।बस रहती है एक आशा,कोई तो आकर सुने उसकी भी दांस्तादोहराना चाहती है वह कथाएं,जो बीतती थी उसके साथ।दबाती रहती थी अपने उदगार,उम्र के इस ढलाव परबैठी रहती है सूनी आँखों में,लेकर … Read more

जीवन रहस्य

राजू महतो ‘राजूराज झारखण्डी’धनबाद (झारखण्ड) ****************************************** यह दुनिया है मतलब की,इसमें तू मत खोना प्यारेयहाँ ना कोई अपना है,सब है मृगतृष्णा प्यारे। रूपया पैसा बंगला गाड़ी,बेटा-बेटी और नाती पोतासब है मोह के बंधन प्यारे,बस कर्म ही होगा साथ तेरे। मत कर गुमान धन पर,न तेरा था न तेरा रहेगाजंजीर बनकर यह तेरे,परलोक को भी हरेगा। जीवन … Read more