मृत्यु

विजयकान्त द्विवेदीनई मुंबई (महाराष्ट्र)******************************************** मृत्यु तुम एक भयानक सत्य,जीवन वाक्यांश में पूर्ण विराम।परिवर्तन के परिपोषक तुम,निष्पक्ष मगर हो क्रूर नितान्त॥ बनाकर व्याधि को आधार,काटती पंच-प्राणों के तार।काया करती तुम निष्क्रिय,आत्मा को नहीं सकती मार॥ अमर-अजर शाश्वत चैतन्य,है आत्मा परम ब्रह्म का अंश।साँसों की बंधी हुई जो डोर,उस तक सीमित है तेरा दंश॥ धरा पर घूमती … Read more

प्रार्थना

मधु मिश्रानुआपाड़ा(ओडिशा)************************************************************** हे शाम्भवी…मुझे पाने के लिए तुम जैसा,कठिन तप कोई कर तो न पाएगा…!पर एक दिन का ही तप हो या,साधना…अराधना…मेरे नाम की..उसका फल व्यर्थ न जाएगा…!होगा अखंड सौभाग्य…अगर होगी तुम्हारी तरह…,मेरे लिए उनकी भी दृढ़ आस्था…!तो मेरे साथ तुम्हारी…सम्मिलित पूजा करके,वो निश्चित ही सुफल पाएगा…॥ परिचय-श्रीमती मधु मिश्रा का बसेरा ओडिशा के जिला … Read more

दर्पण और मैं

अवधेश कुमार ‘अवध’ मेघालय ***************************************************** आज सुबह दर्पण हँसकर मुझसे बोला-“हिम्मत है तो नज़र मिलाकर देखो ना,मैं दिखलाता हूँ वैसा,जैसे तुम हो,क्या तुमने भी कभी हृदय अपना खोला ?” दर्पण ने उपहास उड़ाया ज्यों मेरा,“ताँक-झाँक करना तेरी आदत गंदीबिना बुलाये कहीं नहीं जाता हूँ मैं,लोभ-मोह से हीन,नहीं मेरा-तेरा॥” मैं घबराया हूँ दर्पण की हिम्मत से,मैं … Read more

चल-चल रे नौजवान…

आशा जाकड़ ‘ मंजरी’इन्दौर(मध्यप्रदेश)*********************************************************** चल-चल रे नौजवान,मातृभूमि पर शीश चढ़ाने अपना सीना तान। माँ का आँचल शत्रुओं ने रक्त रंजित कर दिया,अनगिनत गोलियों से लहू-लुहान कर दिया।माँ की दशा देखकर रो रहा है आज आसमान,चल-चल रे नौजवान….॥ दुश्मनों को गोलियों से भून कर रख देंगे,हाथ जो उठे तो ऊपर खंड-खंड कर देंगे।हौंसले बुलन्द रख सैनिक … Read more

बचा लो न,माँ मुझे…

तारा प्रजापत ‘प्रीत’रातानाड़ा(राजस्थान) ************************************************* माँ…मैं बोल रही हूँ,इधर-उधरक्या देख रही हो…?मैं तुम्हारीकोख़ मेंपल रही हूँ,तुम्हारी अजन्मी बेटी।माँ तुमने,दादी और पापा कीबातें सुनी ?वो कह रहे थे कि,कल वो मुझेतुमसे अलग कर देंगे।कल अस्पताल में,डॉक्टर मुझेतुम्हारी कोख़ सेज़ुदा कर देंगे।माँ,मेरी प्यारी माँमुझे हाथ में,छुरी-कैंची लिएडॉक्टर से,बहुत डर लगता है।वो मेरा खून कर देगा,मिटा देगामेरा अस्तित्व,दुनिया मेंआने से … Read more

क्यों मोहब्बत में मजहब ?

संजय जैन मुम्बई(महाराष्ट्र) ******************************************** दिल जिससे लगा,उसे पा न सकापाने की कोशिश में,बदनाम हम हो गए।फिर जमाने वालों ने,खेल मजहब का खेलाजिसके चलते हम दोनों को,अलग होना पड़ाll मोहब्बत करने वालों का,क्या कोई मजहब होता हैदोनों का खून क्या,अलग-अलग होता है।क्यों मोहब्बत में मजहब,बीच में ले आते हैं लोगऔर सच्ची मोहब्बत का,क्यों गला घोंट देते हैंll … Read more

मेरी पहचान

संजय गुप्ता  ‘देवेश’ उदयपुर(राजस्थान) *************************************************************** माता-पिता को है शत-शत नमन,सम्मान,जिन्होंने बनाया है मुझे,अच्छा इन्सान। आज जो कुछ भी मैं हूँ,जैसा भी मैं हूँ,उन्हीं के आशीर्वाद ने दी है मुझे पहचान। क्या है मेरी पहचान,माकूल सवाल है ये,जिंदगी की राह पे मेरे कदमों के निशान। दिल-दिमाग नहीं बंटे हैं मेरे धर्म-जाति पर,सबसे पहले मैं हिंदुस्तानी,मेरा हिंदुस्तान। उठती … Read more

जुल्मी

सुलोचना परमार ‘उत्तरांचली देहरादून( उत्तराखंड) ******************************************************* हर युग में मिलते रहे जुल्मी,जिसने भी यहां राज किया।गया बाबर तो अंग्रजों ने,जम कर अत्याचार किया। कितने चढ़े सूली पर यहां,कितनों का खून हुआ होगा।तब भी जुल्मी नर पिशाचों का,कभी पेट नहीं भरा होगा। अब भी देखो चौराहों पर,क्या लाठी-डंडे चलते हैं।जिनके अंदर भाव जुल्मी,वो जुल्म हमेशा करते … Read more

विघ्नहर्ता गणेश जी

मानकदास मानिकपुरी ‘ मानक छत्तीसगढ़िया’ महासमुंद(छत्तीसगढ़) *********************************************************************** गणेश चतुर्थी विशेष……….. यह जग कहता आपको,विघ्नहर्ता गणेश जी,आपके नाम से काम शुरू,करते मनु-देवेश भी।हे गणेशजी विघ्नहर्ता जल्दी विघ्न दूर कर दो,बहुत बड़ी विपत्ति देश में उसको चकनाचूर दो।सूझ-बूझ,बुद्धि-शक्ति,तर्क हजारों पास तुम्हारे,हे विघ्नहर्ता कृपा करो,टूटे ना विश्वास हमारे।हम अज्ञानी मूर्ख प्राणी,पल में विचलित हो जाते हैं,हे विघ्नहर्ता विघ्न हरो,आपके पग … Read more

प्रतिशोध

कविता जयेश पनोतठाणे(महाराष्ट्र)********************************************************** तुम्हारे प्रतिशोध की ज्वाला,मुझे जला नही पाएगीमेरी तपिश इतनी है कि,तुम्हारी प्रतिशोध की आग मेरीरूह को एक तिनके-सी नजर आएगी।लाख डुबोना चाहो गर तुम,हमें दर्द के सैलाब में…आँसूओं का दरिया दिल में गहरा है इतना के,प्रयास सारे हमें गमगीन कर जाने केनिरर्थक ही हो जाएंगे।बस भी करो,अपना होकर वीरानों-सा वर्तन,मुखौटों के पीछे … Read more