‘जन्माष्टमी’ पर फिर बड़ी स्पर्धा, बनिए विजेता

इंदौर। हिंदी भाषा को पूर्णतः समर्पित हिंदीभाषा डॉट कॉम (पोर्टल) से जुड़े रचनाशिल्पियों (पंजीकृत सदस्य) और नवांकुरों के लिए अब फिर मासिक स्पर्धा हो रही है। यह ‘जन्माष्टमी’ विषय पर आधारित है,जिसमें किसी भी विधा में रचनाशिल्पी अपनी मौलिक रचना २० अगस्त २०१९ तक भेज सकते हैं। यह जानकारी पोर्टल की प्रचार प्रमुख सुश्री नमिता … Read more

अमेरिकी विवि में भारतीय दूतावास द्वारा हिंदी की नि:शुल्क कक्षा,पाठ्यक्रम २८ अगस्त से

मुम्बईl अमेरिका में हिन्दी को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय दूतावास लोगों की मांग पर प्रतिष्ठित जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी(विवि) में छात्रों के लिए नि:शुल्क हिन्दी की कक्षाएं संचालित करेगा। ६ सप्ताह का गैर क्रेडिट हिंदी भाषा का यह परिचयात्मक पाठ्यक्रम २८ अगस्त से शुरू होगाl यहाँ दूतावास में भारतीय संस्कृति के शिक्षक डॉ.मोक्षराज छात्रों को … Read more

स्वतन्त्रता दिवस पर डॉ.रिखबचन्द राँका ‘कल्पेश’ को राष्ट्रप्रेमी सम्मान

उदयपुर(राजस्थान)। मधुशाला साहित्यिक परिवार(उदयपुर) द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभावसर पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन कराया गया। इस तीन दिनी सम्मेलन में भारतवर्ष से ९० कवियों ने इसमें शानदार प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यातिथि पी.एल.बामनिया थे। इसी कड़ी में स्वतन्त्रता दिवस पर सम्मान समारोह किया गया,जिसमें परिवार के संस्थापक दीपेश पालीवाल ने जयपुर(राजस्थान) साहित्यकार डॉ.रिखबचन्द … Read more

कवि राजेश ‘पुरोहित’ कोटा में सम्मानित

भवानीमंडी(राजस्थान)। शहर के कवि राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’ को न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी द्वारा कोटा में ‘हाड़ौती गौरव सम्मान-२०१९’ से शुक्रवार को सम्मानित किया गया। शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु यह सम्मान कोटा शहर के जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी,कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा और कार्यक्रम संयोजक के.के. शर्मा कमल ने प्रदान किया। … Read more

`महात्मा गाँधी:भाषा,साहित्य और लोक संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में` पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी 

उज्जैन(मध्यप्रदेश)l  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के १५० वें जयंती वर्ष के अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय(उज्जैन)के गाँधी अध्ययन केन्द्र और हिन्दी अध्ययनशाला के संयुक्त तत्त्वावधान में त्रि-दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का शुभारंभ वाग्देवी भवन स्थित राष्ट्रभाषा सभागार में हुआ। संगोष्ठी `महात्मा गाँधी:भाषा,साहित्य और लोक संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में` विषय की गई।       इस संगोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ समालोचक एवं इलाहाबाद … Read more

‘कारगिल विजय दिवस’ स्पर्धा:सारिका त्रिपाठी और डॉ.गर्ग ‘विज्ञ’ ने पाया पहला स्थान

इंदौर। दूसरे वर्ष में भी हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा सतत स्पर्धा का आयोजन जारी है। इसके अंतर्गत ‘कारगिल विजय दिवस’ विशेष स्पर्धा के परिणाम ८ अगस्त को घोषित कर दिए गए हैं। इसमें आलेख में सारिका त्रिपाठी (उप्र) प्रथम विजेता और डॉ.छगन लाल गर्ग ‘विज्ञ'(राजस्थान) काव्य में पहले विजेता बन गए हैं। मंच की … Read more

प्रेस क्लब में ‘अलकनंदा’ पुस्तक विमोचित,सृजन को सराहा वरिष्ठ साहित्यकारों ने

-अतिथियों ने नवोदित रचनाकारों से अपेक्षा की कि,और भी अच्छा लिखें, -हिंदीभाषा डॉट कॉम के विशिष्ट सहयोग से निकला सुंदर काव्य संग्रह लखनऊ। साहित्य के गढ़ उत्तर प्रदेश के नवाबी शहर लखनऊ स्थित प्रेस क्लब में प्रधान सम्पादक सी.एस. ‘कृष्णा’ रचित ‘अलकनंदा’ एवं डॉ.जे.एल.पी.राजू रचित ‘निरीह शब्दों का छूटता सिरा’ काव्य संग्रह का विमोचन बड़ी … Read more

उप-राष्ट्रपति को डॉ.सिन्हा रचित २ पुस्तकें भेंट

दिल्ली(भारत)l न्यू इण्डिया एश्योरेंस कम्पनी में प्रबंधक (हिंदी विभाग प्रमुख) के पद पर कार्यरत डॉ.अमरीश सिन्हा ने अपनी लिखी २ पुस्तकें उप-राष्ट्रपति को भेंट कीं। ये पुस्तकें बीमा सुरक्षा और सामाजिक सरोकार तथा सूचना प्रौद्योगिकी, सोशल मीडिया और डिजिटल इंडिया हैं। बीमा सुरक्षा पुस्तक में आम भारतीय से जुड़ी विभिन्न बीमा योजनाओं की समीक्षा है। … Read more

‘जलेस’ के मासिक रचनापाठ में सुनाई बेहतर रचनाएँ

इन्दौर(मध्यप्रदेश)। जनवादी लेखक संघ के मासिक रचनापाठ के पीढ़ी दर पीढ़ी में कवियित्री ज्योति देशमुख और नवोदित कथाकार नीहारिका देशमुख ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। नीहारिका ने अपनी कहानियों-परिवर्तन तथा इक्कीस नहीं बाइस का पाठ किया। ज्योति ने खेल के मैदान से विलुप्त लड़कियाँ एवं कठिन समय आदि कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम में … Read more

साहित्यकार डॉ.अरविन्द जैन ‘सत्य की मशाल’ से सम्मानित

भोपाल(मध्यप्रदेश)। साहित्यिक पत्रिका ‘सत्य की मशाल’ के वार्षिकोत्सव २०१९ में सामाजिक,साहित्यिक जागरण एवं जन सेवा के लिए प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.अरविन्द पी. जैन (भोपाल) को सनत जैन(प्रबंध निदेशक-ई एम एस भोपाल),श्री कौशर,रमेश शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार) और डॉ.मोहन तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया। भोपाल के मानस भवन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में आपको ‘सत्य … Read more