न जाने कैसी होली है!

राजबाला शर्मा ‘दीप’ अजमेर(राजस्थान) ******************************************************************************************** रंगो में उत्साह नहीं है, और उमंगें अनबोली है। न जाने कैसी होली है…!! मुस्कानें हो गई खोखली, न नैनों में है न वो मस्ती… रंग सभी बेरंग हो गये, न कोई हँसी-ठिठोली है। न जाने कैसी होली है…!! ढोल-नगाड़े मंद हो गये, चंगों के स्वर बंद हो गये… मौसम … Read more

अनेकता में एकता

सुरेश जजावरा ‘सुरेश सरल’ छिंदवाड़ा(मध्यप्रदेश) ****************************************************** अनेक रंग अनेक रूप, अनेक पंथ है जहां। अनेक धर्म अनेक कर्म, अनेक भाषा बोलियां जहां। विविध रंगों से रंगा हुआ, एक मेरा हिन्दुस्तां। एक मेरा हिन्दुस्तां…॥ हैं शब्द अनेक सुर अनेक, अनेक जाति अनेक वर्ण जहां। है भेद-भेद से भरा हुआ, है एक वृक्ष,अनेक पर्ण जहां। यौवन उपवन-सा … Read more

मौसम चुनाव का आया

मालती मिश्रा ‘मयंती’ दिल्ली ******************************************************************** नेता भए कृपाण दुधारी, चारों ओर भरम है भारी। पाँच बरस तक सुध नहिं आई, आज अचानक प्रीत लुटाई। नाना रूप धरे बहुतेरे, लगे लगाने घर-घर फेरे। जब मौसम चुनाव का आया, पल-पल नया रंग दिखलायाl जैसा जँचे रूप वो धारा, शरमाया गिरगिट बेचारा। राजनीति का खेल निराला, मुजरिम बन … Read more

बाबुल तेरे अंगना में

रुपा कुमारी हावड़ा(पश्चिम बंगाल) ************************************************************* बाबुल तेरे अंगना में, मैं मस्त हवा का झोंका हूँ। बाबुल तेरे शहर में, मैं परियों की शहजादी हूँ। बाबुल तेरे अंगना की, मैं चहकती पंछी हूँl बाबुल तेरे बागों में, मैं महकता फूल हूँ। बाबुल तेरे अंगना में, मुझे पल-पल तेरा प्यार मिला। बाबुल तेरे शहर में, संग सबका … Read more

जगती चेतना

ओमप्रकाश अत्रि सीतापुर(उत्तरप्रदेश) ********************************************************************************* मँहगाई से ऊब चुका हूँ थोड़ी साँस हमें लेने दो, जग में व्याप्त बुराई से लड़-लड़ कर मैं टूट गया हूँ, थोड़ा मुझे सुधर लेने दो। दुनिया के झंझावातों को पागल-सा न जाने कबसे, रो-रोकर मैं झेल रहा हूँ सच पूछो तो मन व्याकुल है, जरा इसे बहला लेने दो। अब … Read more

तन-मन भीगा जाय

सुषमा दुबे इंदौर(मध्यप्रदेश) ****************************************************** रंगों की बौछार में,तन-मन भीगा जाय। आया फागुन झूम के,सजनी बहुत लजाय॥ आयो मौसम प्रेम को,आम गयो बौराय। गाए कोयल प्रेम धुन,फागुन भी इतराय॥ आँगन में टेसू महका,खेत आम बौराय। शीत गई फगुना आयो,साजन रंग लगाय॥ पीली सरसों खेत में,आँगन चौक पुराय। आयी होली मस्तानी,तन-मन भीगो जाय॥

अंधेरे से नहीं डरती

सुनीता उपाध्याय`असीम` सिकन्दरा(उत्तरप्रदेश) ************************************************************* किसी का दु:ख नहीं मैं दूर कर सकती जहाँ में, गरीबों को गले से मैं लगा लेती हूँ लेकिन। कभी भी मोह-माया पर भटकता ध्यान है तो, वहाँ से ध्यान अपना मैं हटा लेती हूँ लेकिन। छिपाने की सुनूँ मैं बात कोई जो किसी से, तभी से पेट में उसको पचा … Read more

ताक़त है आज़मानी आज फिर

अब्दुल हमीद इदरीसी ‘हमीद कानपुरी’ कानपुर(उत्तर प्रदेश) ***************************************************** साथ मिलकर ईद होली है मनानी आज फिर। प्यार की गंगा हमें यारों बहानी आज फिर। खोल दी है याद की इक इत्रदानी आज फिर। दास्ताने इश्क है उनको सुनानी आज फिर। एक रूमानी ग़ज़ल है गुनगुनानी आज फिर। हो गयी है इक ज़रा-सी बदगुमानी आज फिर। … Read more

रंगों की फुहार

सुशीला रोहिला सोनीपत(हरियाणा) *************************************************************************************** राधा बृषभान की छोरी,प्रेम रंग से खेले होली, मन पर प्रेम र॔ग की पिचकारी,श्याम ने खूब मारी… अंग-अंग,रोम-रोम भीगा,राधा श्याम की होली। गोपियों का महारास,बना गोकुल की पहचान, माखन-मिसरी के बहाने नाचे जगत कन्हैया… गोपियाँ श्याम स॔ग होली,प्रेम रंग से खेलें होली। भक्ति के रंग में एक बालक ने खेली होली, … Read more

सीमा

हरीश बिष्ट अल्मोड़ा (उत्तराखण्ड) ******************************************************************************** सीमाओं के भीतर रहकर, अपने कार्य करते जाओ मंजिल का रख ध्यान सदा, तुम आगे ही बढ़ते जाओ। जीवन में मेहनत करने की, होती नहीं है कोई सीमा चले सत्य के साथ सदा जो, उन्हें रोक सके ना कोई सीमा। पर कभी-कभी तुम सीमाओं से, बाहर जाना भी सीखो बाहर … Read more