बम भोले त्रिपुरारी

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)********************************** बम भोले त्रिपुरारीमस्तक शशि शोभाशिव शंकर विषधारी। बाघम्बर तन सोहेजटा-जूट वालेमन गंग-धार मोहे। वृषभ सवारी करेंकर त्रिशूल धर्तासब भक्तों के कष्ट हरें। दधि, दूध शहद घी कालेपन करते हैंस्नान गंगाजल का। बेलपत्र चढ़ाते हैंभाँग और धतुरासब शिव को भाते हैं। शिव हैं भोले-भालेशीघ्र मान जातेसंकट हरने वाले।

क्या यही रिश्तों का सार ?

हरिहर सिंह चौहानइन्दौर (मध्यप्रदेश )************************************ टूट रही है आशाएं,मिट रहा है विश्वासपीठ में खंजर घोंप रहे हैं अपने,क्या यही रिश्तों का सार है…? सात वचन के वह फेरे,सात दिन भी नहीं चल पाए अपनेफिर ऐसा खेल रचाया मिट गए सब बंधन,क्या यही रिश्तों का सार है…? बदनाम इस तरह हुए वह,कलंक लिए और कितना चल … Read more

मेरी आरज़ू

दीप्ति खरेमंडला (मध्यप्रदेश)************************************* बस यही मेरी आरज़ू है,यही है मेरी प्रार्थनाअमन-चैन हो देश में मेरे,सदभाव की हो भावना। हरी-भरी हो धरती अपनी,चेहरे पर सबके मुस्कान रहेलहर-लहर लहराए तिरंगा,मान देश का सदा बढ़े। दीवार न हो जाति-पाति की,बैर-भाव का नाम न होअनेकता में एकता का,मेरा देश मिसाल बने। गीत शांति के गाएं पर,कभी न हम कमजोर … Read more

सलिल सरिता विमल

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* बहे सलिल सरिता विमल, समझो जीवन रत्न।सींच धरा रच उर्वरा, सफल किसान प्रयत्न॥ तरंगिणी अविरल बहे, सींचे विश्व जमीन।शस्य श्यामला हरितिमा, सुलभ धनी अरु दीन॥ तटिनी दुनिया हजारों, बहती निर्मल धार।गिरतीं चट्टानों शिखर, दर्रे घाटी मार॥ सरिता जीवन दायिनी, सदा बुझाती प्यास।गिरि झरने पोखर कुआँ, सलिला भरे मिठास॥ सप्तपदी … Read more

खिला है मोगरा

संजीव एस. आहिरेनाशिक (महाराष्ट्र)********************************************* धुंध गंध फैला मकरंद कहाँ खिला है ये वनचरा,अपने ही छंद बन आनंदकंद खिला है मोगराउंडेल कर सुगंध हवा जो मंद उत्तान खिला है मोगरा,पसरा मकरंद हवा के छंद धुंध-सा खिला है मोगरा। पी कर गंध धुंध खिला मन रंध्र-रंध्र ये कौन वसंत ?अपनी ही धुन में गा रहा छंद-छंद प्रकृति … Read more

पं. बिस्मिल की जयंती पर विषय विशेषज्ञ से संवाद

दिल्ली। ‘न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन’ एवं ‘अदम्य ग्लोबल फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वावधान में ११ जून को अत्यंत महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम किया जा रहा है। ‘झारखंड में हिंदी शिक्षा, साहित्य और पत्रकारिता’ विषय पर यह आयोजन हिंदी पत्रकारिता के २००वें वर्ष के अंतर्गत मनाए जा रहे ‘अंतरराष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता माह–२०२५’ की श्रृंखला का एक … Read more

फाउंडेशन की इंदौर इकाई के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ‘उपवन’

इंदौर (मप्र)। साहित्यकार दिनेश तिवारी ‘उपवन’ को राष्ट्रीय साहित्य संस्था विद्योतमा फाउंडेशन की इंदौर इकाई का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्र और डॉ. प्रो. अखिलेश राव की सहमति से बनाया गया है। संरक्षक डॉ. सुधा चौहान रहेंगी। मीडिया प्रभारी का प्रभार कवि सुरेश माहेश्वरी शिवम्, महासचिव डॉ. अखिलेश राव व साहित्य सचिव कवयित्री स्वाति … Read more

सतत करें अभ्यास

डॉ.एन.के. सेठी ‘नवल’बांदीकुई (राजस्थान) ********************************************* सतत् करें अभ्यास, काव्य बन जाए न्यारा।बनें काव्य मर्मज्ञ, काव्य रस बहती धारा॥सुधिजन देते मान, सुयश जीवन में खिलता।कवि की सृष्टि अपार,नहीं दुख इसमें मिलता॥ बिना किए अभ्यास, ज्ञान मिट जाता सारा।जीवन हो रसहीन, अकेला मनुज बिचारा॥करिए नित्य सुधार, तभी जीवन बदलेगा।नित्य बढ़ाएं ज्ञान, तमस अज्ञान हटेगा॥ परिचय-पेशे से अर्द्ध … Read more

गिरीश कर्नाड:एक विचारशील विद्रोही की रंगमंचीय यात्रा

डॉ.शैलेश शुक्लाबेल्लारी (कर्नाटक)**************************************** पुण्यतिथि विशेष… गिरीश कर्नाड भारतीय रंगमंच, सिनेमा और साहित्य के उन शिखर पुरुषों में गिने जाते हैं, जिन्होंने केवल एक कलाकार के रूप में नहीं, बल्कि विचारक, सामाजिक कार्यकर्ता और सांस्कृतिक हस्ताक्षर के रूप में भी अपने को स्थापित किया। उनका जीवन और कृतित्व भारतीय आधुनिकता के एक ऐसे प्रारूप को प्रस्तुत … Read more

आरंभ चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा लेखन प्रतियोगिता

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र)। आरंभ चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई है। अपने प्रिय कवि-कवियित्री पर लिखकर ३० जून तक विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं।अध्यक्ष अनुपमाश्री के अनुसार विजेताओं को नगद राशि दी जाएगी। विषयान्तर्गत दृष्टांत सहित हिंदी में अपने मनोभावों को अधिकतम १५० शब्दों में विस्तार देते हुए रचना भेजनी है। इसमें कक्षा … Read more