“राह पर चलना ही नहीं, राह बनाना भी सीखो… “

hindi-bhashaa

इंदौर (मप्र)। श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इन्दौर के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘सृजन विविधा’ में रचनाकारों ने समाज, प्रकृति और आध्यात्म पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। अध्यक्षता प्रकाशन मंत्री अनिल भोजे ने की।सर्वप्रथम वरिष्ठ साहित्यकार शशिकांत भट्ट ने रचना प्रस्तुत करते हुए कहा ‘आदमी आज आजाद कहाँ है…’ तो किशोर यादव ने वर्तमान समय में राजनीति … Read more

आरोप-प्रत्यारोप

राधा गोयलनई दिल्ली****************************************** कहना तो बहुत कुछ है अगर कहने पे आऊँ,पर सोचती हूँ कहने से क्या होगा ?कभी सोचती हूँ कम से कम मन का आक्रोश कुछ तो कम होगा,हर समय हमारे जीवन में आरोप- प्रत्यारोप का दौर चलता ही रहाएक झुकता रहा, दूसरा झुकाता ही रहा,पर झुकने की भी एक सीमा होती हैतुम … Read more

भारत को आर्थिक-सामाजिक दृष्टि से सबल बनाना होगा

ललित गर्ग दिल्ली************************************** अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत एवं उसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की साख और सीख के कारण भारत दुनिया का सिरमौर बनने की दिशा में अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में ३ देशों की यात्रा की और ३१ वैश्विक नेताओं व वैश्विक संगठनों के प्रमुखों के साथ मुलाकात की। मोदी की विदेश … Read more

हम न रहे तो…!

संजय वर्मा ‘दृष्टि’ मनावर(मध्यप्रदेश)**************************************** तितली के पंख से,रंग निकलातितली हुई दुखी,तितली ने फूलों से की दोस्तीपराग ने तितली से। किसी ने मुझे पकड़ लिया था,इसी कारण मुझमें रंग नहींमैं तितली हूँ,उड़ना जानती तो बच गईफूल, भँवरे और मैं,उपवन की शोभा है। यदि हम ना रहे तो,गीत अधूरे, सौंदर्य अधूराउपवन अधूरा,फूल हमारा रास्ता देखतेवे हमारे लिए नित्य,पराग … Read more

ऐसे दीप जलाएँ हम

अजय जैन ‘विकल्प’इंदौर(मध्यप्रदेश)****************************************** अँधियारा मिट जाए, ऐसे दीप जलाएँ हम।सब ख़ुश हो जाएँ, ऐसे समरस हो जाएँ हम॥ छोड़ दें अब तो लालच का साया,स्वार्थ से कभी क्या कुछ मिल पाया।जरा दुश्मन को भी दोस्त बनाएँ हम,अँधियारा मिट जाए, ऐसे दीप जलाएँ हम…॥ देश का सोंचे, सदा बलिदान करें,प्रेरणा बनें, नारी का सम्मान करें।मन-आँगन में … Read more

करूँ प्रार्थना आपकी

बोधन राम निषाद ‘राज’ कबीरधाम (छत्तीसगढ़)****************************************************** श्री शिवाय नमस्तुभ्यम… हर पल तेरा साथ हो, शिव शंकर नटराज।करूँ प्रार्थना आपकी, सफल बने हर काज॥ सफल बने हर काज मम्, जय हो भोलेनाथ।आया हूँ तेरी शरण, करना शिव परमार्थ॥ करना मम् परमार्थ शिव, मैं हूँ दीन अनाथ।बालक मुझको जानकर, रखना सर पर हाथ॥ रखना सर पर हाथ प्रभु, … Read more

रास्ता कोई भी हो

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* रास्ता कोई भी हो, बस संकल्प लक्ष्य दृढ़ चाहिए,विश्वास अन्तर्मन हो अटल, आश्वस्त श्रम फल चाहिए। निर्मल सदा श्रमजीवी चरित, रण संयम महारथ चाहिए,सुदृढ़ मनोबल सत्पथ निरत, धीरज साहसी क्यूँ हठ चाहिए। उद्देश्य से श्रम परिपूरित हो, सुमति विवेक सारथ चाहिए,हो उल्लास हियतल तीव्रतम, इच्छाशक्ति प्रबलतम चाहिए। रास्ता कोई … Read more

कवि सुधीर श्रीवास्तव को मिला ‘विद्या-सागर’ मानद सम्मान

hindi-bhashaa

गोण्डा (उप्र)। जिले के वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर श्रीवास्तव को सुदीर्घ हिंदी सेवा में अनुकरणीय योगदान हेतु काशी हिंदी विद्यापीठ (वाराणसी) द्वारा ‘विद्या-सागर मानद सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। वाराणसी में आयोजित समारोह में उक्त सम्मान छोटी बहन डॉ. अणिमा श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। हाल ही में बजरंग लोक मानस कल्याण समिति द्वारा श्री श्रीवास्तव … Read more

परिवार को सजा लो

हीरा सिंह चाहिल ‘बिल्ले’बिलासपुर (छत्तीसगढ़)********************************************* रचनाशिल्प:२ २ १ २ १ २ २ २ २ १ २ १ २ २…. परिवार को सजा लो, संसार भी सजेगा।अभिसार जिन्दगी को, ‘रब’ से यहीं मिलेगा॥ हम बन्दगी निभा के, हर ज़िंदगी सजा लें,सारे जहान की हम, संजीदगी दिखा दें।संजीदगी दिखा दें…गुजरे हुए समय का, सम्मान भी रहेगा,थी ज़िंदगी … Read more

स्वयं को लिख रही

सरोजिनी चौधरी
जबलपुर (मध्यप्रदेश)
**********************************

विगत दिनों को आमंत्रित कर,
जीवन का इतिहास लिख रही
यादें कोई छूट न जाएँ,
स्वयं को ख़ुद से आज लिख रही।

लिया एक दीपक हाथों में,
यादों से जो भरा हुआ था
उसकी उज्ज्वल ज्योति में मेरे,
सपनों का सुख छिपा हुआ था।

आशाओं से भरी हुई थी,
यौवन के क्षण-क्षण की बातें
कुछ पल अपने ख़ास बहुत थे,
होती थीं जब प्यार की बातें।

कुछ मस्ती और ख़्वाब की बातें,
कुछ खट्टी-मीठी सी यादें
कुछ पल तेरे नाम किए थे,
वे मेरी अपनी सौग़ातें।

आशाएँ कुछ अधिक नहीं थीं,
फिर भी मुश्किल सदा बड़ी थी
एक समस्या मैं हल करती,
दूजी आ कर खड़ी हुई थी।

बीता बचपन यौवन बीता,
प्रौढ़ावस्था में जब आयी
जिसे निभाना साथ था मेरा,
उसकी ही हो गई बिदाई।

भ्रमित अवस्था थी मेरी तब,
सोचूँ किधर-कहाँ जाऊँ!
पत्थर-सी बन गई थी मैं तब,
कहाँ रोशनी मैं पाऊँ?

पठन किया साहित्य का मैंने,
कई पुस्तकें पढ़ डालीं
मन के दर्पण में मैंने तब,
भावी छवि निर्मित कर डाली।

प्रथम स्थान कर्म को देकर,
भावी जगत किया तब कल्पित।
निखिल विचार विवेक तर्क सब,
भावी कर्म को किया समर्पित॥

 

Read more