जन्म लिया था करने उजियारा

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************** तुलसी जयन्ती विशेष… शुक्ल प़क्ष की तिथि सप्तमी,सावन घटा घोर अँधियाराजन्म लिया था तुलसीदास ने,भारत में करने उजियारा। उतरे थे बन मार्ग प्रदर्शक,जीवन में दु:ख बहुत सहेप्रेमी भक्त थे राम लला के,राम कथा ही सदा कहे। किंकर्तव्यविमूढ़ थी जनता,नहीं कहीं कोई मार्ग दिखेराम नाम का लिया सहारा,रामचरितमानस लिखे। दया धर्म का मूल … Read more

कालखण्ड की सामाजिक जानकारी प्राप्त करने का माध्यम है साहित्य

hindi-bhashaa

कार्यशाला… इंदौर (मप्र)। भाषा एक नदी की तरह होती है। जैसे नदी में बारिश, तालाब, नाले सबका पानी मिलकर नदी का हो जाता है, किसी और का नहीं रहता। उसी तरह हिन्दी भी एक प्रवाहमान भाषा है, और हिन्दी में साहित्य लेखन करना मतलब आमजन की भाषा में लेखन करना है। सामाजिक जीवन के कालखण्ड … Read more

दृष्टिकोण का बड़ा महत्व और सम्बन्ध है जीवन में

शीलाबड़ोदिया ‘शीलू’इंदौर (मध्यप्रदेश )*********************************************** किसी भी विषय को किस नजर से देखा जाता है, उसमें दृष्टिकोण का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है, जिससे कि देखने वाले व्यक्ति का विषय के प्रति नजरिया बदल जाता है। यहाँ विषय से तात्पर्य कोई वस्तु, विषय, स्थान या घटना से भी हो सकता है। दृष्टिकोण पर शिक्षा का भी … Read more

लघुकथा वही, जो हृदय में सहज उतर जाए

hindi-bhashaa

गोष्ठी… भोपाल (मप्र)। लघुकथा हो या साहित्य की अन्य कोई विधा, जो रचना सीधे आम पाठक के हृदय में उतर जाए, वही सृजन की सच्ची कसौटी है। गीता जी की लघुकथाएँ उनके हृदय से उपजी विविध विषयी स्वानुभूतियाँ हैं, इन लघुकथाओं का लघुकथाकार पुनर्पाठ कर इन्हें और कसावट प्रदान कर सकती हैं।वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक … Read more

जगत पिता आप

बोधन राम निषाद ‘राज’ कबीरधाम (छत्तीसगढ़)************************************************ श्री शिवाय नमस्तुभ्यम… श्री नागेश्वर शंभु शिव, जगत पिता हैं आप।कहे ‘विनायक’ आपसे, दूर करो सन्ताप॥ जिनके सुमिरन मात्र से, बन जाते सब काम।ऐसे शंकर शंभु को, शत्-शत् कोटि प्रणाम॥ महादेव शिव शंभु हर, जय हो भोलेनाथ।जीवन में सुख-शांति हो, देना मेरा साथ॥ करना प्रभु इतनी कृपा, चरणों में हो … Read more

पावन सावन पंचमी

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’बेंगलुरु (कर्नाटक) ************************************************* सावन पावन पंचमी, पूजें नाग विधान।शेषनाग फन है धरा, बैठे हरि भगवान॥ नागराज शंकर प्रभो, धरे नाग गलहार।नागपाश बाँधे जगत, मंथन जलधि अपार॥ शेषनाग आसीन हरि, दुनिया पालनहार।शरणागतवत्सल प्रभो, सत्य रूप संसार॥ नाग पंचमी पर्व में, पूज नाग मन भक्ति।मिटे कष्ट बाधा विपद, मिले प्रगति यश शक्ति॥ गाय दूध … Read more

लापरवाही विनेश की, किसी का भी दोष नहीं

सपना सी.पी. साहू ‘स्वप्निल’इंदौर (मध्यप्रदेश )******************************************** आज का दिन खेल इतिहास में दुखद दिन के रूप में सदैव याद रखा जाएगा। कल तक पूरा भारत खुश था कि, हमें एक पदक निश्चित रूप से मिलेगा ही मिलेगा, पर कहते हैं ना “किस्मत कब बदल जाए, यह कोई नहीं कह सकता।” देश में खुशी के पल … Read more

खुदा ही खुदा

डॉ. मुकेश ‘असीमित’गंगापुर सिटी (राजस्थान)******************************************** खुदा की तलाश किसे नहीं, सबको है, लेकिन जिसे है, वह इस शहर में आए गड्डापुर। यहाँ आपकी तलाश पूरी होगी। ऐसी शर्तिया गारंटी है, जैसे-दाद, खाज, खुजली, नासूर, भगंदर, नपुंसकता का इलाज और खोए हुए प्यार दिलाने वाले विज्ञापन देते हैं।यूँ तो विकास और खुदाई का चोली-दामन का साथ … Read more

कहानी सम्राट प्रेमचंद

सरोजिनी चौधरीजबलपुर (मध्यप्रदेश)************************************** मुंशी जी-कथा संवेदना के पितामह… हैं सम्राट कहानी के,छोटी-छोटी सी बात कहीजिस युग की छवि इंगित की है,उस युग की सारी बात कहीकैसे होरी का क़र्ज़ बढ़ा,क्या थी धनिया की व्यथित कथाकिस हाल में जीता था किसान,बस लिख डाला विस्तृत बयानहामिद का चिमटा हो गया प्रसिद्ध,‘बूढ़ी काकी’ का हाल लिखा।भाषा भी सीधी-साधी … Read more

१६ अगस्त को ‘जानी-अनजानी विधाएं’ पर कार्यशाला

hindi-bhashaa

दिल्ली। आचार्य काकासाहेब कालेलकर एंव विष्णु प्रभाकर की स्मृति को समर्पित ‘सन्निधि संगोष्ठी’ में इस बार ‘जानी-अनजानी विधाएं’ पर कार्यशाला में सभी सादर आमंत्रित हैं। इसमें मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मी शंकर वाजपेई और वक्ता ममता किरण हैं।आयोजक गांधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा एवं विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान की ओर से अतुल कुमार प्रभाकर ने बताया कि, … Read more